NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

रायगढ़: जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, तात्कालिक कार्रवाई की मांग

By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in

Published: February 21, 2025, 02:52 PM

रायगढ़: जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, तात्कालिक कार्रवाई की मांगरायगढ़।  रायगढ़ जिले के अलिबाग तालुका स्थित चिंचोटी गांव में जल जीवन मिशन योजना के तहत हुए लाखों के घोटाले का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता अडवोकेट राकेश पाटिल ने इस योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

दो साल बीत गए, लेकिन पानी अब तक नहीं पहुंचा

जल जीवन मिशन योजना के तहत चिंचोटी गांव में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकारी फंड मंजूर किया गया था। लेकिन दो साल बीत जाने के बावजूद ग्रामीणों को पानी उपलब्ध नहीं हुआ। अडवोकेट राकेश पाटिल ने आरोप लगाया है कि इस योजना से जुड़े ग्राम पंचायत, ठेकेदार, ग्राम सेवक, कार्यकारी अभियंता और उप-विभागीय अभियंताओं ने सरकारी फंड में बड़ा घोटाला किया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

रायगढ़: जल जीवन मिशन योजना में भ्रष्टाचार का आरोप, तात्कालिक कार्रवाई की मांगअडवोकेट पाटिल ने रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भारत बास्टेवाड और भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के पुलिस उपाधीक्षक को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि दोषियों पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 318, 198, 199, 201 और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत तत्काल मामला दर्ज किया जाए।

यह खबर भी पढ़ें

डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवक बुलढाणा से गिरफ्तार

भाजपा विधायक श्वेता महाले को मिली जान से मारने की धमकी, जिले में मचा हड़कंप

मादा तेंदुआ और चार बच्चों का भावुक मिलन, खेत में छूट गए थे शावक, देखें वीडियो

क्या कह रहे हैं सामाजिक कार्यकर्ता?

अडवोकेट राकेश पाटिल का कहना है कि “जल जीवन मिशन योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना था, लेकिन जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस योजना को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया।” उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को कब तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो पाता है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *