NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

संयुक्त आयुक्त 20 साल छोटी महिला के साथ रह रहे थे, पत्नी अचानक से पहुंची, जमकर हुआ हंगामा

हैदराबाद: संयुक्त आयुक्त पर 20 साल छोटी महिला से अवैध संबंध का आरोप, पत्नी ने किया हंगामा

By , रमेश सोलंकी

Published: February 21 , 2025, 08:19 PM

पत्नी ने की मारपीट, दोनों घायल होकर अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने नहीं दर्ज की शिकायत

GHMC के संयुक्त आयुक्त पर पत्नी के गंभीर आरोप

तेलंगाना। तेलंगाना के ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) में संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत जानकीराम विवादों में घिर गए हैं। उनकी पत्नी ने उन पर आरोप लगाया है कि वे एक 20 साल छोटी महिला के साथ अवैध संबंध रख रहे हैं और पिछले चार महीनों से उसके साथ रह रहे हैं। जब पत्नी को इस बारे में पता चला, तो वह अपने रिश्तेदारों के साथ सिकंदराबाद के वारसिगुड़ा स्थित उनके घर पहुंची और जमकर हंगामा किया।

गुस्से में पत्नी ने रिश्तेदारों संग किया हमला

हैदराबाद: संयुक्त आयुक्त पर 20 साल छोटी महिला से अवैध संबंध का आरोप, पत्नी ने किया हंगामा जानकारी के अनुसार, जानकीराम की पत्नी ने मौके पर पहुंचकर न सिर्फ उनसे बल्कि उस महिला से भी झगड़ा किया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी और उसके रिश्तेदारों ने जानकीराम और उनकी कथित प्रेमिका पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस पहुंची मौके पर, गांधी अस्पताल में भर्ती

हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने की कोशिश की। पुलिस ने घायल जानकीराम और उनकी साथी महिला को तुरंत गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें

इडली सांभर में निकला दांत! खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच की मांग

डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवक बुलढाणा से गिरफ्तार

पहली पत्नी की मौत के बाद दूसरी शादी

जानकारी के मुताबिक, जानकीराम पहले मेदक नगर निगम में नगर आयुक्त के रूप में कार्यरत थे। उनकी पहली पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद छह साल पहले उन्होंने कल्याणी नाम की महिला से दूसरी शादी की थी। लेकिन हाल ही में वह दूसरी महिला के साथ रह रहे थे, जिससे उनकी वैवाहिक जिंदगी में तनाव आ गया।

अब तक किसी भी पक्ष ने नहीं की शिकायत

इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई भी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि अगर जानकीराम या उनकी पत्नी में से कोई शिकायत करता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा जोरों पर है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *