By वसीम शेख अनवर, Newsfirst24.in
Published: February 22, 2025, 07:36 PM
अंढेरा में एलसीबी और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के अंढेरा शिवार में पुलिस और स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 करोड़ 60 लाख रुपये की अफीम जब्त की है। यह राज्य में अफीम की अब तक की सबसे बड़ी जब्ती मानी जा रही है।
पुलिस ने 22 फरवरी को अंढेरा क्षेत्र में 15 क्विंटल 72 किलो अफीम जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत 12.60 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह अफीम अवैध रूप से खेत में उगाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी संतोष मधुकर सानप (49 वर्ष, निवासी अंढेरा) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8 (क), 18 (क) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विश्व पानसरे, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात (खामगांव), बी. बी. महामुनी (बुलढाणा) और उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनीषा कदम (देऊलगांव राजा) के मार्गदर्शन में की गई।
यह खबर भी पढ़ें
संयुक्त आयुक्त 20 साल छोटी महिला के साथ रह रहे थे, पत्नी अचानक से पहुंची, जमकर हुआ हंगामा
इडली सांभर में निकला दांत! खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच की मांग
डेप्युटी सीएम एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले दो युवक बुलढाणा से गिरफ्तार
पुलिस टीम में ये अधिकारी रहे शामिल:
- पोलीस निरीक्षक: अशोक लांडे
- एपीआई: आशिष रोही
- सहायक पुलिस निरीक्षक: रुपेश शक्करगे, सचिन कानडे, प्रताप बाजड
- अन्य पुलिसकर्मी: दीपक लेकुरवाले, वनिता शिंगणे, शेख चांद, पुरुषोत्तम आघाव, राजेंद्र टेकाळे, दिनेश बकाले, गणेश पाटील, सतीश हाताळकर, अनुपकुमार मेहेर, विजय वारुळे, युवराज राठोड, विजय पैठणे, मंगेश सनगाळे, दीपक वायाळ, भारत जाधव, शिवानंद मुंढे, समाधान टेकाळे, सुरेश भिसे, विलास भोसले
राज्य में सबसे बड़ी अफीम जब्ती
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में अफीम की खेती को लेकर यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस अफीम की सप्लाई कहां की जानी थी और इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।











Leave a Reply