By Ramesh Solanki, Newsfirst24.in
Published: February 23, 2025, 03:22 PM
YSRCP leader Shankar Nayak arrested in objectionable condition at massage centre, watch video
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी पार्टी वाईएसआर कांग्रेस (वाईएसआरसीपी) के नेता और जनजातीय संघ के संस्थापक अध्यक्ष शंकर नायक (जीवीएस) को विजयवाड़ा पुलिस ने एक मसाज सेंटर से आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने छापा मारा, तब नायक एक युवती के साथ थे। इस घटना ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है।
बताया जा रहा है कि शंकर नायक को पूर्व मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के कार्यकाल में राज्य एसटी आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद कई राजनीतिक अटकलें भी तेज हो गई हैं।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विजयवाड़ा के एक मसाज सेंटर में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। जब पुलिस ने छापा मारा, तो वहां वाईएसआरसीपी नेता शंकर नायक को आपत्तिजनक हालत में पाया गया। पुलिस के अनुसार, शंकर नायक ने गिरफ्तारी से बचने की कोशिश की, लेकिन उन्हें मौके से ही पकड़ लिया गया।
यह खबर भी पढ़ें
संयुक्त आयुक्त 20 साल छोटी महिला के साथ रह रहे थे, पत्नी अचानक से पहुंची, जमकर हुआ हंगामा
इडली सांभर में निकला दांत! खाद्य सुरक्षा पर उठे सवाल, जांच की मांग
BSNL के टेंडर दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी ठेकेदार पर मामला दर्ज
राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप
इस घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। कुछ लोगों का मानना है कि यह राजनीतिक साजिश हो सकती है, जबकि कुछ इसे राजनेताओं की गिरती साख का उदाहरण बता रहे हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा आगे की जांच जारी है।















Leave a Reply