NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मानसिक तनाव कारण या हादसा?

सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मानसिक तनाव कारण या हादसा?

By नरेश सहारे, Newsfirst24.in

Published: February 24, 2025, 02:53 PM

सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मानसिक तनाव कारण या हादसा?गढ़चिरौली।  गढ़चिरौली जिले के धानोरा पुलिस थाने में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान गिरिराज रामनरेश किशोर (30) निवासी आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

गिरिराज हाल ही में पुणे की सीआरपीएफ बटालियन में कार्यरत थे और तीन दिन पहले ही धानोरा स्थित सीआरपीएफ बटालियन नंबर 113 में तैनात हुए थे। आज सुबह जब वह अपनी ड्यूटी संभाल रहे थे, तभी अचानक उन्होंने अपनी ही राइफल से सिर में गोली मार ली। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया

जांच में जुटी पुलिस, अधिकारी टाल-मटोल में

इस घटना को लेकर उनके वरिष्ठ अधिकारी बाबू सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने जांच में व्यस्त होने की बात कहकर फोन काट दिया। गिरिराज की आत्महत्या के पीछे के कारणों का अब तक कोई स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई हैं।

मानसिक तनाव या हादसा?

सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, मानसिक तनाव कारण या हादसा?गिरिराज की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवार से दूर रहकर सेवा कर रहे जवानों पर मानसिक दबाव का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उन्होंने जानबूझकर खुदकुशी की या फिर यह कोई हादसा था।

गढ़चिरौली में पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब जिले में किसी सुरक्षाकर्मी ने खुद पर गोली चलाई हो। दिसंबर 2024 में जिला सत्र न्यायालय परिसर में तैनात न्यायाधीश के अंगरक्षक की अचानक गोली चलने से मौत हो गई थी। इसके अलावा, अहेरी में पूर्व पालक मंत्री अमरीशराव आत्राम के बंगले पर तैनात एक जवान ने भी खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी

यह खबर भी पढ़ें

तेलंगाना में तीन दिन तक शराब की दुकानें बंद, पुलिस ने जारी किए सख्त आदेश

गोंदिया: चलती ट्रेन से गिरी युवती, आरपीएफ जवान ने बहादुरी से बचाई जान, देखें वीडियो

राशन के जरिए वितरित हुआ जहरीला गेहूं खाने से बुलढाणा में टकले हो रहे थे लोग!, नया खुलासा

जरूरत मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की

लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के मद्देनजर सुरक्षा बलों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन को लेकर गंभीर चर्चा की जरूरत है। इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि गिरिराज की मौत आत्महत्या थी या कोई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *