NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अमरावती महानगरपालिका के बाहर कांग्रेस का धरना, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

अमरावती महानगरपालिका के बाहर कांग्रेस का धरना, भजन-कीर्तन कर जताया विरोध

दुर्वेश रोकड़े

अमरावती: अमरावती महानगरपालिका द्वारा बढ़ाए गए संपत्ति कर और शहर में कचरे की समस्या के विरोध में कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाते हुए 28 फरवरी को महानगरपालिका के प्रवेश द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। विरोध के अनोखे अंदाज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और अचानक बढ़ाए गए संपत्ति कर को तत्काल रद्द करने की मांग की।

यह खबर भी पढ़ें

पुणे स्वारगेट बलात्कार कांड: 70 घंटे की खोजबीन के बाद ऐसे किया आरोपी को गिरफ्तार, देखें वीडियो

अलीबाग के पास समुद्र में मछली पकड़ने वाली नाव में लगी आग, बड़ा हादसा टला

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि शहर में कचरे के ढेर लगने से नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है और डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इसके बावजूद महानगरपालिका प्रशासन ने इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

धरना प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए महानगरपालिका परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *