फिल्म के जरिए विद्यार्थियों ने जाना छत्रपती संभाजी महाराज का इतिहास
गोंदिया – उद्धव बाळासाहेब ठाकरे (उबाठा) शिवसेना की ओर से गोंदिया नगर परिषद और निजी स्कूलों के छात्रों को ऐतिहासिक मराठी फिल्म ‘छावा’ दिखाई गई। पहली बार यह फिल्म देखकर सैकड़ों विद्यार्थियों ने छत्रपती शिवाजी महाराज और राजे संभाजी के गौरवशाली इतिहास को समझा।
संभाजी महाराज के इतिहास से नई पीढ़ी को कराना था परिचित
फिलहाल महाराष्ट्र में ‘छावा’ फिल्म की जबरदस्त चर्चा हो रही है। राज्यभर के सिनेमाघरों में यह फिल्म दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रही है। संभाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्ष के बारे में बहुत से लोगों को पूरी जानकारी नहीं होती, खासकर नई पीढ़ी को। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उबाठा शिवसेना गोंदिया जिला इकाई ने छात्रों को यह फिल्म दिखाने की पहल की।
यह खबर भी पढ़ें
ठाकरे सेना का अनोखा विरोध प्रदर्शन, दो साल पुराने आश्वासन का ‘श्राद्ध’ कर जताया रोष
रविवार से शुरू होगा पवित्र रमजान महीना, देशभर में चाँद दिखने के बाद हुई आधिकारिक घोषणा
रविकांत तुपकर के पुनर्वसन पर शिवसेना नेताओं के तंज, बना मज़ाक का विषय?
विद्यार्थियों में दिखा उत्साह, ‘जय भवानी जय शिवाजी’ के जयघोष
गोंदिया के एक सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष स्क्रीनिंग में नगर परिषद और निजी स्कूलों के छात्र शामिल हुए। पहली बार यह ऐतिहासिक फिल्म देखकर छात्रों के चेहरे पर रोमांच साफ नजर आया। कई विद्यार्थियों ने संभाजी महाराज की वीरता और संघर्ष को समझते हुए गहरी रुचि दिखाई।
फिल्म खत्म होने के बाद विद्यार्थियों में जबरदस्त जोश देखा गया और उन्होंने ‘जय भवानी जय शिवाजी’ के नारों से पूरा सिनेमाघर गूँजा दिया। इस आयोजन से छात्रों में इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ी और उन्हें मराठा शौर्यगाथा को करीब से समझने का मौका मिला।











Leave a Reply