NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

रायगढ़ जिले की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा शुरू, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति

रायगढ़ जिले की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा शुरू, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति

रिपोर्टर: धम्मशील सावंत
श्री वीरेश्वर महाराज छबीना उत्सव में भारी भीड़

मंत्री आदिती तटकरे और मंत्री भरत गोगावले की मौजूदगी

रायगढ़ जिले की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा शुरू, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थितिरायगढ़ जिले के महाड में हर साल आयोजित होने वाला श्री वीरेश्वर महाराज छबीना उत्सव जिले की सबसे भव्य और महत्वपूर्ण धार्मिक यात्राओं में से एक माना जाता है। यह यात्रा महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रारंभ होती है, लेकिन मुख्य छबीना उत्सव की शुरुआत आज से अगले तीन दिनों तक होने जा रही है।

इस धार्मिक आयोजन में रायगढ़ जिले के विभिन्न हिस्सों से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं। विशेष रूप से श्री वीरेश्वर महाराज के भक्तों के लिए यह यात्रा आस्था और परंपरा का एक अनूठा संगम होती है। इस अवसर पर श्री जोलाई माता, मांडले की भैरी जोगेश्वरी, चोचिंडा की पद्मावती, शिरगांव के कालभैरव और साव की मनई देवी की पालकियां तथा श्री वीरेश्वर महाराज के रवलनाथ महाराज की पालकी विशेष रूप से महाड पहुंचती हैं।

यह खबर भी पढ़ें

गोंदिया: घरों में घुस रहे कोबरा सांप, दो जगहों पर मिला सांपों का जखीरा

यात्रा के दौरान भक्तों द्वारा छड़ियाँ नचाने की परंपरा निभाई जाती है, जो इस उत्सव का प्रमुख आकर्षण होती है। रात के समय यह यात्रा अपने चरम पर पहुंचती है, जब लाखों श्रद्धालु श्री वीरेश्वर महाराज मंदिर परिसर में एकत्रित होते हैं और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

इस भव्य आयोजन में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदिती तटकरे और मंत्री भरत गोगावले की भी विशेष उपस्थिति दर्ज की गई, जो इस ऐतिहासिक धार्मिक उत्सव की महत्ता को और भी बढ़ा देती है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *