NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाड में नए सिविल जज और जूनियर हाई कोर्ट भवन का भूमिपूजन

महाड में नए सिविल जज और जूनियर हाई कोर्ट भवन का भूमिपूजन

महाड में नए सिविल जज और जूनियर हाई कोर्ट भवन का भूमिपूजन रिपोर्टर, धम्मशील सावंत
रायगढ़ जिले के महाड में आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नए सिविल जज और जूनियर हाई कोर्ट भवन की इमारत का भूमिपूजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में न्यायपालिका और प्रशासन से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर न्यायमूर्ति भूषण गवई, मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे, न्यायमूर्ति मकरंद कार्णिक, न्यायमूर्ति मिलिंद साठे, न्यायमूर्ति सुरेंद्र तावड़े, कानून एवं न्याय मंत्री आशीष जयसवाल, सांसद धैर्यशील पाटिल, मंत्री भरत गोगावले और मंत्री आदिती तटकरे भी मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़ें

रायगढ़ जिले की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा शुरू, लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति

यह नया न्यायालय भवन महाड और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को न्यायिक सुविधाओं का विस्तार प्रदान करेगा और न्याय प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाएगा। इस भवन के निर्माण से कानूनी मामलों के निपटारे में तेजी आएगी और जनता को बेहतर न्याय व्यवस्था उपलब्ध होगी।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *