By वसीम शेख अनवर, Newsfirst24.in
Published: February 03, 2025, 06:56 PM
बुलढाणा: महाराष्ट्र में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने महायुती सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को बुलढाणा जिलाधिकारी कार्यालय पर एल्गार मोर्चा निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाग लिया।
यह मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल के निर्देश पर आयोजित किया गया, जिसमें किसानों की कर्जमाफी, फसल के उचित दाम, रुके हुए फसल बीमा और सिंचाई अनुदान जैसी प्रमुख मांगों को उठाया गया। मोर्चा जयस्तंभ चौक स्थित गांधी भवन से निकला और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुँचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
मोर्चे के समापन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महायुती सरकार के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और अजित पवार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द उनकी मांगें पूरी करने की चेतावनी दी।
यह खबर भी पढ़ें
चांदपुर हनुमानजी मंदिर में सांसद प्रफुल्ल पटेल ने स्थापित किया ‘केसरिया स्तंभ ध्वज’
बेटे ने पिता के शव को छुआ, जाति पंचायत ने सुनाया बहिष्कार का फरमान











Leave a Reply