पानी की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे ग्रामीण
By धम्मशील सावंत
Published: march 03, 2025, 07:11 PM
रायगढ़ जिले के रांजनखार, दावली और नवखार गांवों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। इस संकट से परेशान ग्रामीणों ने मंगलवार को रायगढ़ कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
500 से अधिक ग्रामीणों ने लिया भाग
\
इस विरोध प्रदर्शन में 500 से अधिक ग्रामीण सिर पर पानी की बाल्टी लेकर शामिल हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से तत्काल पानी उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वे तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता।
ग्रामीणों की चेतावनी: “पानी नहीं तो आत्मदाह ही एकमात्र विकल्प”
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उनके पास आत्मदाह के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा।
कलेक्टर से मुलाकात, पुलिस बल तैनात
कलेक्टर डॉ. किशन जावले ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। हालात को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
यह खबर भी पढ़ें
लातूर: हाईवे पर एसटी बस पलटी, 40 से ज्यादा यात्री घायल
नांदेड़: जनता हाईस्कूल में ऐसे हो रही थी नकल, देखें वीडियो , 6 लोगों पर मामला दर्ज
बेटे ने पिता के शव को छुआ, जाति पंचायत ने सुनाया बहिष्कार का फरमान
सरकार से त्वरित समाधान की मांग
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पानी की व्यवस्था नहीं की गई तो उनका आंदोलन और उग्र होगा। प्रशासन और सरकार पर अब इस गंभीर समस्या का समाधान निकालने का दबाव बढ़ गया है।











Leave a Reply