NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में फंसने से बढ़ा विवाद

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में फंसने से बढ़ा विवाद

By MUMBAI BUREAU,

Published: march 04, 2025, 01:22 PM

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में फंसने से बढ़ा विवादमुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री धनंजय मुंडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस्तीफे की मांग के बाद आया। मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड का नाम सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में प्रमुख आरोपी के रूप में सामने आने के बाद राजनीतिक दबाव बढ़ गया था।

क्या है पूरा मामला?

बीड जिले के मासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की 9 दिसंबर 2024 को हत्या कर दी गई थी। उन पर हमला तब हुआ जब वे जिले में एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को रोकने का प्रयास कर रहे थे। राज्य अपराध जांच विभाग (CID) ने इस मामले में 27 फरवरी को चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कराड को मुख्य आरोपी बताया गया।

कैसे बढ़ा इस्तीफे का दबाव?

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में फंसने से बढ़ा विवादसूत्रों के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार रात मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात कर मामले पर चर्चा की थी। इसके बाद, सीएम ने मुंडे से इस्तीफा देने को कहा। मंगलवार को मुंडे के पीए प्रशांत जोशी ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर पहुंचकर उनका इस्तीफा सौंपा, जिसे तुरंत राज्यपाल को भेज दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें

बेटे ने पिता के शव को छुआ, जाति पंचायत ने सुनाया बहिष्कार का फरमान

नांदेड़: जनता हाईस्कूल में ऐसे हो रही थी नकल, देखें वीडियो , 6 लोगों पर मामला दर्ज

मामले में अब तक क्या हुआ?

CID की चार्जशीट में आरोपियों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया गया है। इस केस में अब तक सात लोग गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।

धनंजय मुंडे के इस्तीफे से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि एनसीपी और महायुति सरकार इस मामले को किस तरह संभालती है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *