NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

मंत्री ने हड़पी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की जमीन अब कोर्ट के आदेश से लौटाना हाेगी

महाराष्ट्र के मंत्री ने हड़पी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की जमीन, कोर्ट ने लौटाने के आदेश दिए,

By पवन मराठे, Newsfirst24.in

Published: march 04, 2025, 06:10 PM

   कोर्ट ने कहा जो राष्ट्रपति को धोखा दे सकता है वह जनता से क्या न्याय करेगा

गोटे ने सरकार से तीखे सवाल पूछते हुए कहा, “जो मंत्री पूर्व राष्ट्रपति को ही धोखा दे सकते हैं, वे राज्य और शिंदखेड़ा निर्वाचन क्षेत्र के साथ क्या न्याय करेंगे?” उन्होंने इस मामले में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की है।

धुले: महाराष्ट्र सरकार में विपणन एवं प्रोटोकॉल मंत्री तथा धुले जिले के संरक्षक मंत्री जयकुमार रावल के परिवार पर पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की जमीन हड़पने का आरोप साबित हुआ है। धुले जिला न्यायालय ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए हड़पी गई जमीन वापस लौटाने का आदेश दिया है। यह जानकारी पूर्व विधायक अनिल गोटे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

कैसे हुआ जमीन घोटाला?

महाराष्ट्र के मंत्री ने हड़पी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की जमीन, कोर्ट ने लौटाने के आदेश दिए,देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को धुले जिले के दोंडाईचा शिवरत में स्थित 38आर क्षेत्र समूह संख्या 403/1, 403/3 और 404 की 10 हेक्टेयर जमीन उनकी मौसी से मिली थी। इस भूमि को उन्होंने प्रबंधन के लिए रावल परिवार को सौंप दिया था। लेकिन रावल परिवार ने इस जमीन को हड़पने की साजिश रची।

  • आरोप है कि रावल परिवार ने पूर्व राष्ट्रपति की 7-12 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से फसल उगाई और उसे अपने कब्जे में ले लिया।
  • यह दिखाने के लिए कि वे इस जमीन पर एक ट्रस्ट स्थापित कर रहे हैं, फर्जी ट्रस्ट दस्तावेज तैयार किए गए।
  • इसके बाद 30 लाख रुपये की फर्जी रसीद दिखाकर दावा किया गया कि जमीन बेची जा चुकी महाराष्ट्र के मंत्री ने हड़पी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की जमीन, कोर्ट ने लौटाने के आदेश दिए,है।
  • जब यह मामला अदालत पहुंचा, तो रावल परिवार ने ट्रस्टियों के बजाय पावर ऑफ अटॉर्नी धारक को गवाह के रूप में भेजा, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।
  • कोर्ट ने इस पूरे मामले को धोखाधड़ी करार देते हुए सभी दलीलों को झूठा और फर्जी बताया और रावल परिवार को जमीन लौटाने का आदेश दिया।

यह खबर भी पढ़ें

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे ने दिया इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड में फंसने से बढ़ा विवाद

नांदेड़: जनता हाईस्कूल में ऐसे हो रही थी नकल, देखें वीडियो , 6 लोगों पर मामला दर्ज

बेटे ने पिता के शव को छुआ, जाति पंचायत ने सुनाया बहिष्कार का फरमान

मंत्री जयकुमार रावल की बढ़ती मुश्किलें

यह मामला महायुति सरकार के लिए नई परेशानी खड़ी कर सकता है। हाल ही में धनंजय मुंडे और माणिकराव कोकाटे के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए थे, अब मंत्री जयकुमार रावल का नाम भी विवादों में आ गया है। इस मामले पर राज्य सरकार की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *