NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

इप्का लैबोरेटरीज में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उत्साहपूर्वक शुभारंभ

इप्का लैबोरेटरीज में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उत्साहपूर्वक शुभारंभ

By निलेश भारती, Newsfirst24.in

Published: march 05, 2025, 03:43 PM

इप्का लैबोरेटरीज में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उत्साहपूर्वक शुभारंभ इप्का लैबोरेटरीज में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का उत्साहपूर्वक शुभारंभवाळुज (छत्रपति संभाजीनगर) | इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत बड़े उत्साह के साथ हुई। 4 मार्च 2025 से प्रारंभ हुए इस सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत कंपनी में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कर्मचारियों और कामगारों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व को रेखांकित किया गया।

सुरक्षा और कल्याण ही विकसित भारत की पहचान – संजय चौबे

इस वर्ष के राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की थीम “विकसित भारत के लिए सुरक्षा और कल्याण अनिवार्य” रखी गई है। इस अवसर पर इप्का लैबोरेटरीज लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक संजय चौबे ने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यस्थल पर कोई भी दुर्घटना न हो, इसके लिए सभी को सतर्कता के साथ काम करना आवश्यक है।

सुरक्षा केवल कंपनी की नहीं, सभी की जिम्मेदारी – डॉ. व्यंकट मैलापुरे

कार्यक्रम के दौरान कंपनी के मानव संसाधन विभाग प्रमुख डॉ. व्यंकट मैलापुरे ने कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल प्रबंधन या सुरक्षा विभाग की नहीं, बल्कि प्रत्येक कर्मचारी की है। उन्होंने कहा, “हम केवल अपने लिए नहीं, बल्कि अपने परिवार के सपनों के साथ काम पर आते हैं। इसलिए कार्य शुरू करने से पहले एक क्षण सुरक्षा के बारे में सोचें और फिर कार्य करें। देश की प्रगति केवल आर्थिक विकास से नहीं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण से भी मापी जाती है।”

यह खबर भी पढ़ें

मंत्री ने हड़पी पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की जमीन अब कोर्ट के आदेश से लौटाना हाेगी

नांदेड़: जनता हाईस्कूल में ऐसे हो रही थी नकल, देखें वीडियो , 6 लोगों पर मामला दर्ज

11 मार्च को होगा समापन समारोह

सुरक्षा सप्ताह का समापन 11 मार्च 2025 को औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संचालनालय, मराठवाड़ा विभाग, छत्रपति संभाजीनगर के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी कंपनी के सुरक्षा विभाग प्रमुख अजिनाथ सुरवसे ने दी।

Connect YouTube channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *