NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

हल्दीराम की एक्सपायरी छाछ पीते ही तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हुए पीड़ित

हल्दीराम की एस्पायरी छाछ पीते ही तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हुए पीड़ित

By vikram , Newsfirst24.in

Published: march 11, 2025, 04:47 PM

Health deteriorated after drinking expired buttermilk of Haldiram, victim admitted in hospital

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को परोसा गया एक्सपायरी छाछ

अमरावती। अमरावती के जिला मराठी पत्रकार भवन में मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान आयोजकों द्वारा पत्रकारों को हल्दीराम कंपनी का मसाला छाछ परोसा गया।

छाछ पीते ही बिगड़ी पत्रकारों की तबीयत

हल्दीराम की एस्पायरी छाछ पीते ही तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हुए पीड़ितप्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मसाला छाछ पीने के कुछ देर बाद ही कई पत्रकारों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, चक्कर और घबराहट जैसी समस्याएं होने लगीं। देखते ही देखते कई पत्रकारों की हालत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मियाद पूरी हो चुका था हल्दीराम का मसाला छाछ

सूत्रों के मुताबिक, पत्रकारों को जो मसाला छाछ परोसा गया, उसकी एक्सपायरी डेट पूरी हो चुकी थी। आयोजकों को इस बात की जानकारी नहीं थी या उन्होंने लापरवाही बरती, यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल एक्सपायरी प्रोडक्ट का सेवन करने के कारण पत्रकारों को अस्पताल में इलाज कराना पड़ रहा है।

अस्पताल में भर्ती पत्रकारों का इलाज जारी

सभी पत्रकारों को जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं, लेकिन फिलहाल सभी की हालत स्थिर है। समय पर इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई।

जांच के आदेश, हल्दीराम कंपनी पर सवाल

इस घटना के बाद हल्दीराम कंपनी के उत्पादों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही आयोजकों से भी पूछताछ की जा रही है कि एक्सपायरी प्रोडक्ट आखिरकार कैसे परोसा गया।

पत्रकारों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

हल्दीराम की एस्पायरी छाछ पीते ही तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती हुए पीड़ितपीड़ित पत्रकारों ने इस लापरवाही के लिए आयोजकों और हल्दीराम कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों का कहना है कि एक्सपायरी प्रोडक्ट परोसना सीधे तौर पर स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें

गरियाबंद में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 15 लाख के इनामी तीन खूंखार नक्सलियों ने डाला हथियार,

जेवर एयरपोर्ट के कारण बढ़े जमीन के दाम: यहां जमीन खरीदना सोने की खदान में निवेश जैसा सौदा

गरियाबंद में नक्सलियों का आत्मसमर्पण: 15 लाख के इनामी तीन खूंखार नक्सलियों ने डाला हथियार,

प्रशासन ने शुरू की जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

अमरावती प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। एक्सपायरी प्रोडक्ट परोसने के लिए आयोजकों और हल्दीराम कंपनी दोनों से जवाब मांगा जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो।

👉 अभी तक इस मामले में हल्दीराम कंपनी का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम इस मामले की जांच कर रही है।

Connect YouTube channel

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *