By NAGPUR BUREAU, Newsfirst24.in
Published: march 11, 2025, 07:31 PM
The person who shamed the city by doing disgusting things on the sidewalk turned out to be an employee of Hotel Le Meridien
नागपुर में एक बेहद चौंकाने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है, जिसने शहर की साख पर गहरा धक्का दिया है। फुटपाथ पर एक युवक की घिनौनी हरकतों का वीडियो वायरल होने के बाद खुलासा हुआ कि यह कोई आम सड़कछाप नहीं, बल्कि नागपुर के नामी पांच सितारा होटल ली-मैरेडियन का कर्मचारी था। आरोपी युवक की पहचान श्याम कुमार के रूप में हुई है, जो कर्नाटक का रहने वाला है और होटल के किचन प्रबंधन में कार्यरत था।
घटना नागपुर के अजनी से वर्धा जाने वाले मार्ग की है, जहां महानगर पालिका द्वारा लोगों के बैठने के लिए फुटपाथ पर बैंच लगाई गई हैं। लेकिन इन बैंचों का इस्तेमाल शहर की सभ्यता को तार-तार करने के लिए किया जाएगा, यह किसी ने नहीं सोचा था।
शर्मनाक हरकत, फुटपाथ पर बना दरिंदगी का गवाह
बीते दिनों, ली-मैरेडियन होटल का यह कर्मचारी सड़क पर फोन पर बात करने का बहाना बनाकर वहां बैठी युवतियों को लगातार घूरता रहा। फिर जो हुआ, उसने वहां मौजूद लोगों को सन्न कर दिया। युवक ने अपनी पैंट की जिप खोली और सार्वजनिक रूप से एक ऐसी हरकत करने लगा, जिसका वर्णन भी कठिन है। उसकी इस गंदी हरकत को देख फुटपाथ पर बैठी लड़कियां चौंक गईं।
पहले उन्होंने युवक को डांटा और चेतावनी दी, लेकिन वह अपनी ही गंदी दुनिया में खोया रहा और बेहयाई की हद पार करता चला गया। अंततः युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए उसका वीडियो बना लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैसे ही आरोपी अपनी करतूत को अंजाम देकर वहां से भागने लगा, उसने पास में खड़ी लाल रंग की कार में बैठकर फरार होने की कोशिश की।
होटल के नाम पर काला धब्बा, संभ्रांत ग्राहकों की सुरक्षा पर सवाल
श्याम कुमार का इस तरह का घिनौना कृत्य सिर्फ नैतिकता पर ही सवाल नहीं उठाता, बल्कि यह भी दर्शाता है कि पांच सितारा होटलों के कर्मचारियों की जांच-पड़ताल कितनी लापरवाही से होती है। ली-मैरेडियन जैसे प्रतिष्ठित होटल में कार्यरत एक ऐसा व्यक्ति, जिसका चरित्र संदेह के घेरे में हो, संभ्रांत ग्राहकों और उनके परिजनों के लिए कितना बड़ा खतरा बन सकता था? यह एक गंभीर चिंता का विषय है।
पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासे, मोबाइल में मिले अश्लील वीडियो
इस मामले की जांच जब पुलिस ने शुरू की, तो और भी चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। पुलिस उपायुक्त (जोन-2) राहुल मदने ने बताया कि आरोपी के मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं। यह अब बजाज नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके मोबाइल में पाए गए अश्लील वीडियो कहां से और कब लिए गए थे।
बजाज नगर थाना प्रभारी सुरेंद्र अहेरकर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 354 (महिला की गरिमा भंग करने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब होटल ली-मैरेडियन के स्थानीय प्रबंधन से भी पूछताछ करेगी कि क्या इस युवक की नियुक्ति के समय उसके चरित्र की गहराई से जांच की गई थी या नहीं।
यह खबर भी पढ़ें
गोंदिया शहर पुलिस की अतिक्रमण पर कार्रवाई, फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को थमाए चालान
नांदेड़ : शिशु ICU वार्ड में कॉकरोच और मच्छरों का आतंक, बच्चों की जान को खतरा
होटल प्रबंधन की लापरवाही उजागर, भविष्य में बन सकता था बड़ा खतरा
प्रारंभिक पूछताछ में होटल प्रबंधन ने बताया कि बीते छह महीनों में आरोपी के व्यवहार को लेकर कोई संदेह नहीं जताया गया था। लेकिन अब सवाल उठता है कि इतने प्रतिष्ठित होटल में काम करने वाले कर्मचारियों की पृष्ठभूमि जांच क्यों नहीं की जाती? क्या ऐसे मानसिकता के लोग होटल के वीआईपी ग्राहकों की सुरक्षा के लिए खतरा नहीं बन सकते?
परिवारों, कपल्स, बच्चों और युवतियों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा!
इस घटना ने केवल होटल प्रबंधन की लापरवाही को उजागर नहीं किया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि पांच सितारा होटल में आने वाले परिवार, कपल्स, बच्चे और महिलाएं भी असुरक्षित हो सकते हैं। यदि इस मानसिकता का व्यक्ति होटल में किचन स्टाफ के रूप में कार्यरत था, तो क्या गारंटी है कि वह होटल में रहने वाले मेहमानों की निजता और सुरक्षा का सम्मान करता होगा? क्या यह व्यक्ति होटल में ठहरने वाली महिलाओं, युवतियों, यहां तक कि बच्चों के लिए भी खतरा नहीं बन सकता था? अगर फुटपाथ पर ऐसी हरकत की जा सकती है, तो होटल के अंदर क्या हो सकता है, यह कल्पना करना भी भयावह है।
इस घटना ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है। यह केवल एक अपराध नहीं, बल्कि सभ्यता और सामाजिक सुरक्षा पर एक गहरी चोट है। पुलिस की जांच से आगे क्या राज खुलेंगे, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन एक बात स्पष्ट है—अगर ऐसी घटनाओं को सख्ती से नहीं रोका गया, तो कोई भी सार्वजनिक स्थान और होटल सुरक्षित नहीं रहेगा।















Leave a Reply