छत्रपति संभाजीनगर | शहर की प्रतिभाशाली जूडो खिलाड़ी श्रद्धा कडुबा चोपडे का चयन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए भारतीय जूडो टीम में हुआ है। हाल ही में अमृतसर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 नेशनल टाइटल जूडो चैंपियनशिप में उन्होंने महाराष्ट्र के लिए स्वर्ण पदक जीता, जिससे उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए तैयार
श्रद्धा चोपडे वर्तमान में भोपाल साई सेंटर में अर्जुन पुरस्कार विजेता कोच यशपाल सोलंकी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने 52 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जर्मनी में होने वाले वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 के लिए भारतीय टीम में जगह बनाई है। इससे पहले भी उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीते हैं।
सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और मार्गदर्शन
श्रद्धा को इस मुकाम तक पहुंचाने में कोच यशपाल सोलंकी, मधुश्री देसाई, भीमराज राहणे, अशोक जंगले और कडुबा चोपडे का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी इस उपलब्धि से जिले में हर्ष का माहौल है और खेल प्रेमियों के बीच गर्व की भावना है।
यह खबर भी पढ़े
नांदेड़ की शिक्षित महिला किसान बनी मिसाल: 1.5 एकड़ में 65 टन तरबूज उगाए
बुलढाणा: वन विभाग ने कर दिखाया! बिछड़े बाघ शावक और माँ का हुआ पुनर्मिलन
रायगढ़ : 26 गांवों में जल संकट, महिलाओं का आक्रोश, तहसील कार्यालय पर आमरण अनशन
बधाइयों का तांता
श्रद्धा चोपडे के भारतीय जूडो टीम में चयन पर महाराष्ट्र जूडो संघ के सचिव शैलेश टिळक, तकनीकी समिति के सचिव दत्ता आफळे, सतीश पहाड़े, योगेश धाडवे, मधुश्री देसाई, गणेश शेटकर, विजय भीमान सहित कई खेल अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बजाज नगर व्यायाम एवं क्रीड़ा प्रसारक मंडल, जिला संघ के अध्यक्ष अजित मुळे, सचिव अतुल बामनोदकर और अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











Leave a Reply