By वसीम शेख अनवर
Published: march 13, 2025, 05:24 PM
Young award winning farmer commits suicide, anger against the government
बुलढाणा। महाराष्ट्र सरकार द्वारा सम्मानित युवा किसान कैलास अर्जुन नागरे ने आज सुबह अपने खेत में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उन्होंने चार पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें खड़कपूर्णा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी न मिलने को अपनी मौत की वजह बताया।
पानी के लिए लड़ा, लेकिन मिला केवल आश्वासन
देऊळगांव राजा तहसील के शिवनी आरमाळ गांव के निवासी कैलास नागरे लंबे समय से क्षेत्र के किसानों के लिए जल उपलब्धता की मांग कर रहे थे। उन्होंने बीते दिसंबर में 10 दिनों तक अनशन भी किया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि खेती के लिए पानी न मिलने से वे मजबूर होकर यह कदम उठा रहे हैं।
किसानों में आक्रोश, सरकार पर हमलावर हुए नेता
नागरे की आत्महत्या से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। हजारों किसान प्रशासन और सरकार के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना नेता जयश्री शेळके और क्रांतिकारी शेतकरी संगठन के नेता रविकांत तुकपर ने सरकार पर निशाना साधते हुए इसे किसानों के प्रति असंवेदनशीलता करार दिया है।
सरकार से कार्रवाई की मांग
किसानों और सामाजिक संगठनों ने कैलास नागरे की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
यह खबर भी पढ़ें
नांदेड़ की शिक्षित महिला किसान बनी मिसाल: 1.5 एकड़ में 65 टन तरबूज उगाए
बुलढाणा: वन विभाग ने कर दिखाया! बिछड़े बाघ शावक और माँ का हुआ पुनर्मिलन











Leave a Reply