By रवि आर्य , Newsfirst24.in
Published: march 15, 2025, 03:16 PM
गोंदिया। गोंदिया जिले के आमगांव तहसील के ग्राम पदमपुर में होली के दिन एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान नरेश लालचंद चौधरी (35), निवासी सावंगी (चिचटोला), तहसील सालेकसा के रूप में हुई है।
लाश के पास मिली शराब की बोतल और हथियार
मृतक का शव 13 मार्च की सुबह 7:30 बजे पदमपुर के खेत में मिला। शव के पास एक बाइक, शराब और पानी की बोतलें पड़ी थीं, वहीं कुछ दूरी पर हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार (काता) भी बरामद हुआ।
परिजनों ने की तलाश, पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाया मामला
12 मार्च की शाम नरेश चौधरी आमगांव के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह खेत में शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जिला पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) और आमगांव पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर जांच शुरू की।
गला काटकर हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म
पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों और तकनीकी जानकारी के आधार पर श्रवण हरीचंद सोनवाने (25), निवासी सावंगी, तहसील सालेकसा को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने काते से गला काटकर नरेश चौधरी की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
यह खबर भी पढ़ें
बुलढाणा: होली पर डीजे बजाने को लेकर झड़प, 6 लोग घायल, 36 पर मामला दर्ज
वाशिम के श्मशान में अनूठा होलिकोत्सव, समाज को दिया स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश
अवैध संबंधों का शक, लेकिन हत्या की असली वजह की जांच जारी
सूत्रों के मुताबिक, हत्या का कारण अवैध संबंधों का शक हो सकता है, लेकिन पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
जांच में जुटी पुलिस
इस हत्याकांड की जांच आमगांव थाना प्रभारी तिरुपति राणे कर रहे हैं। मामले को सुलझाने में पुलिस निरीक्षक दिनेश लबड़े, अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद झा, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मडामे समेत लोकल क्राइम ब्रांच और तकनीकी टीम ने अहम भूमिका निभाई।











Leave a Reply