By AMRAVATI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: march 15, 2025, 03:47 PM
शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बैंक का सारा सामान और नकदी जलकर खाक
अमरावती। अमरावती जिले के चांदुर रेलवे स्थित सेंट्रल बैंक में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग इतनी भयंकर थी कि बैंक में रखी नकदी समेत सभी दस्तावेज और सामान जलकर राख हो गए।
कर्मचारी सुरक्षित, कोई जनहानि नहीं
आग लगने के समय बैंक खुली थी, जिससे अंदर मौजूद सभी कर्मचारी घबराकर बाहर निकल आए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
फायर ब्रिगेड आग बुझाने में जुटी, अन्य शहरों से भी बुलाई गई मदद
चांदुर रेलवे नगर परिषद की अग्निशमन टीम आग बुझाने में जुटी हुई है, लेकिन आग काबू में नहीं आने पर धामणगांव और तिवसा से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया है।
यह खबर भी पढ़ें
होमवर्क न करने पर मां ने मारा थप्पड़, नाराज होकर घर छोड़ भागा बेटा
गोंदिया: होली पर अवैध संबंधों के शक में युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाया मामला
बुलढाणा: होली पर डीजे बजाने को लेकर झड़प, 6 लोग घायल, 36 पर मामला दर्ज
पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, लोगों की भारी भीड़ जुटी
बैंक में अचानक आग लगने की खबर मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। बैंक प्रशासन और पुलिस आग के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है।











Leave a Reply