छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले प्रशांत कोरटकर को तीन दिन की पुलिस कस्टडी
By Dhammashil Sawant, Newsfirst24.in
Published: march 25, 2025, 04:47 PM
छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले प्रशांत कोरटकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी की सात दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने उसे सिर्फ तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजने का आदेश दिया।
यह खबर भी पढ़ें
हमारे अवचेतन मन में रोगों को ठीक करने की अपार क्षमता छिपी है: डॉ सुधीर खेतावत
GDPL_2025:फिल्म इंडस्ट्रीज के मशहूर गायक सोनू निगम इतिहास में पहली बार गढ़चिरौली जिले में
प्रशांत कोरटकर पर छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया, और कई संगठनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उसे हिरासत में लिया और अदालत में पेश किया।
अगली सुनवाई 28 मार्च को होगी, जहां पुलिस को आगे की जांच के लिए और जानकारी जुटाने का अवसर मिलेगा। इस मामले में फिलहाल पुलिस जांच जारी है, और आगे की कार्रवाई अदालत के निर्देशों पर निर्भर करेगी।
Connect YouTube channel











Leave a Reply