NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

धुले में कृषि मंत्री के खिलाफ शिवसेना का अनोखा आंदोलन

धुले में कृषि मंत्री के खिलाफ शिवसेना का अनोखा आंदोलन

सड़क पर ताश खेलकर किया विरोध, मंत्री को बर्खास्त करने की उठी मांग

धुले | रिपोर्ट – पवन मराठे
राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का विधान परिषद सत्र के दौरान मोबाइल पर रमी गेम खेलते हुए एक वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। यह वीडियो एनसीपी विधायक रोहित पवार द्वारा सार्वजनिक किए जाने के बाद विपक्ष ने मंत्री को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ा।


शिवसेना का अनोखा विरोध प्रदर्शन

वीडियो वायरल होने के बाद धुले में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए झांसी रानी पुतला चौक पर सड़क पर ही ताश खेलना शुरू कर दिया। यह दृश्य राहगीरों और आम नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।


यह खबर भी पढ़ें

जालना में दिखी गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल

कृषि मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

शिवसेना कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इस अवसर पर जोरदार नारेबाजी करते हुए मांग की कि एक जिम्मेदार पद पर बैठा मंत्री अगर सदन की गंभीरता को नजरअंदाज कर ताश खेलने में व्यस्त है, तो उसे तत्काल बर्खास्त किया जाए और पार्टी से निष्कासित किया जाए।


‘ताश खेलो आंदोलन’ बना चर्चा का विषय

धुले में कृषि मंत्री के खिलाफ शिवसेना का अनोखा आंदोलन
धुले में कृषि मंत्री के खिलाफ शिवसेना का अनोखा आंदोलन
शिवसेना का यह विरोध प्रदर्शन ‘ताश खेलो आंदोलन’ के नाम से स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन प्रतीकात्मक जरूर है, लेकिन इससे सरकार की लापरवाही और मंत्री की गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली उजागर होती है।


धुलेवासियों ने जताई प्रतिक्रिया

इस अनोखे आंदोलन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *