NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

कर्जमाफी की मांग पर प्रहार का चक्काजाम, तीन फाटों पर थमा यातायात

कर्जमाफी की मांग पर प्रहार का चक्काजाम, तीन फाटों पर थमा यातायात

बच्चू कडू का एलान – तारीख घोषित नहीं हुई तो आंदोलन थमेगा नहीं

कर्जमाफी की मांग पर प्रहार का चक्काजाम, तीन फाटों पर थमा यातायात

अमरावती | प्रतिनिधि
सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में प्रहार जनशक्ति पार्टी ने गुरुवार को किसानों के साथ मिलकर अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी-अकोट रोड पर जबरदस्त चक्काजाम किया। लखाड़ फाटा, सातेगांव फाटा और भंडारज फाटे पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं और किसानों की मौजूदगी ने यातायात पूरी तरह रोक दिया।

चक्काजाम के दौरान किसान “पूर्ण कर्जमाफी दो”, “वादाखिलाफी नहीं चलेगी” जैसे नारों के साथ सड़क पर डटे रहे। कई बसें और निजी वाहन रास्ते में फंसे रहे। आंदोलन को शेतकरी संघटना और अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला।

यह खबर भी पढ़ें

चींटियों ने खोली अस्पताल की सच्चाई! ऑपरेशन के बाद बेहोश मरीज पर चढ़ीं चींटियां

मुंबई लोकल बम धमाका: “189 लाशें… 800 ज़ख़्मी… लेकिन अब कोई गुनहगार नहीं!”

प्रहार नेताओं ने कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले किसानों को पूर्ण कर्जमाफी, 7/12 कोरा करने और दिव्यांगों को ₹6000 मानधन देने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के आठ महीने बाद भी कुछ नहीं बदला।

प्रहार नेता बच्चू कडू ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा, “जब तक कर्जमाफी की तारीख घोषित नहीं होती, तब तक सड़कों से पीछे नहीं हटेंगे।” उन्होंने याद दिलाया कि मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने स्वयं आश्वासन दिया था, जिसे अब नजरअंदाज किया जा रहा है।

कर्जमाफी की मांग पर प्रहार का चक्काजाम, तीन फाटों पर थमा यातायात
मुख्य मांगें:

  • किसानों की पूर्ण कर्जमाफी

  • दिव्यांगों को ₹6000 मासिक मानधन

  • 7/12 कोरा करने का वादा पूरा किया जाए

इस आंदोलन से सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि प्रहार ने इसे राज्यव्यापी आंदोलन बनाने का संकेत दिया है।

हमारे यूट्यूब् चैनल से कनेक्ट हों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *