सिर्फ सिमेंट रोड बना, नाले नहीं – बारिश में सड़कों पर भरा पानी बना मुसीबत
संवाददाता: मजहर पठान, भोकरदन (जालना)

नाले न बनने से हर बारिश में होता जलजमाव
भोकरदन तालुका के धावड़ा गांव में बस स्टैंड से बालाजी मार्केट तक नए सिरे से सिमेंट रोड तो बना दिया गया, लेकिन दोनों ओर नाले नहीं बनाए गए। नतीजा यह है कि बारिश होते ही पूरे रस्ते पर पानी भर जाता है।
गुडघेभर पानी में खरीदारी को मजबूर नागरिक
नालों की व्यवस्था न होने के कारण बाजार आने-जाने वाले नागरिकों को घुटनों तक भरे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। दुकानदारों और व्यापारियों को भी इससे भारी परेशानी हो रही है। थोड़ी सी भी बारिश हो जाए तो सड़क तालाब बन जाती है।
युवाओं ने जताया विरोध – पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन
स्थानीय युवाओं ने इस गंभीर समस्या की ओर प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनोखा आंदोलन किया। सड़क पर जमा पानी में खड़े होकर शुभम देशमुख, गजानन देशमुख, सोमनाथ घोडकी, अरुण वाघ, अक्षय देशमुख, अर्जुन निकालजे, अक्षय अनवेकर और अभिषेक जाधव ने प्रदर्शन किया।
यह खबर भी पढ़ें
कर्जमाफी और गारंटीकृत मूल्य की मांग पर किसानों का हंगामा
चींटियों ने खोली अस्पताल की सच्चाई! ऑपरेशन के बाद बेहोश मरीज पर चढ़ीं चींटियां
प्रशासन और पंचायत कर रही अनदेखी
गांव के व्यापारी और ग्रामीणों ने मार्केट कमेटी और ग्राम पंचायत से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बारिश के दौरान इसी गंदे पानी में किसानों को खाद भी खरीदकर ले जाना पड़ रहा है।
नालों का निर्माण हो, युवाओं की मांग
युवाओं का कहना है कि जब तक सड़क के दोनों ओर नालों का निर्माण नहीं होता, तब तक यह समस्या बनी रहेगी। प्रशासन जल्द कदम उठाए, यही गांववासियों की मांग है।
हमारे यूट्यूब चैनज से जुड़ें











Leave a Reply