माणगांव/रायगढ़ │ रिपोर्टर: धम्मशील सावंत
शिंदे गुट को करारा झटका
रायगढ़ जिले की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राजीव साबले ने अपने समर्थक पार्षदों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में प्रवेश किया। यह कदम मंत्री भरत गोगावले और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
यह खबर भी पढ़ें
पालक मंत्री मकरंद पाटील VIP सूट में दोपहर 2 बजे तक बंद, किसानों और जनता को घंटों इंतजार
अजित पवार की मौजूदगी में भव्य प्रवेश समारोह
माणगांव में आयोजित इस पार्टी प्रवेश समारोह में उपमुख्यमंत्री अजित पवार खुद मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुनील तटकरे, मंत्री अदिति तटकरे और कई अन्य वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भी शामिल हुए।
महायुती सरकार में बढ़ती खींचतान
महाराष्ट्र में महायुती की सरकार भले ही साथ मिलकर चल रही हो, लेकिन रायगढ़ जिले में सहयोगी दलों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ रहे हैं।
-
पालक मंत्री पद को लेकर विवाद अब भी अनसुलझा
-
अंदरूनी राजनीति और गुटबाजी तेज
-
भरत गोगावले की स्थिति दुविधा में
रायगढ़ की राजनीति में बढ़ा तनाव
इस घटनाक्रम के बाद रायगढ़ की राजनीति में नया समीकरण बनता दिख रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि आने वाले दिनों में महायुती के भीतर खींचतान और गहरी हो सकती है। भरत गोगावले की पकड़ कमजोर पड़ने के संकेत मिलने लगे हैं।
हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें












Leave a Reply