NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

डायरी ऑफ़ होम मिनिस्टर : “फडणवीस ने कहा- ED के कुछ अधिकारी आएंगे कुछ सवाल पूछेंगे और मामले को रफा दफा कर देंगे”

By Digital desk , Newsfirst24.in

Published: October 26, 2024, 08:57 AM”

Anil Deshmukh reveals many secrets in his book “Diary of a home minister”

डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर किताब में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कई राज खोले,

समित कदम ने फेसटाइम या व्हाट्सएप से फडणवीस से बात करवाई

“मैं समझ गया कि फडणवीस मुझसे सीधे अपने या मेरे फोन से बात करने का जोखिम नहीं उठाना चाहते थे।”

 

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने “डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर” में  देवेंद्र  फडवीस और राज्य सरकार के खिलाफ कई राज खोले है। जिससे मौजूदा सरकार में बवाल मचा हुआ है। इस डायरी में उनके द्वारा जेल में बिताए गए 14 महीने से जुड़े भी कई वाकयों का खुलासा किया है। उन्होंने लिखा कि समित कदम नामक एक आदमी उनके पास आया और कहा कि देवेंद्र फडवीस उनसे बात करना चाहते हैं इसके बाद उसने फेसटाइम या व्हाट्सएप फोन लगाकर फडणवीस से बात करवाई।

फणवीस ने यह कहा- आपके खिलाफ मामले मजबूत नहीं हैं

डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर: में देशमुख ने कई राज खोले

Devendra Fadnavis, DCM Maharashtra

देशमुख ने “डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर”  में लिखा है, “फडणवीस ने कहा कि भाऊ आप चिंता मत कीजिए, हम जानते हैं कि आपके खिलाफ मामले मजबूत नहीं हैं और हम आपकी मदद करेंगे।” इडी के कुछ अधिकारी आएंगे कुछ सवाल पूछेंगे और मामले को रफा दफा कर देंगे।

यह भी पढ़ें….

महाविकास अघाड़ी में दरार… गोटे की उम्मीदवारी से नाराज हैं NCP के रंजीत राजे भोसले, निर्दलयी नामांकन भरने की तैयारी

 फणवीस ने कहा एमवीए के कुछ नेताओं के खिलाफ हलफनामा दायर करना है

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपनी किताब “डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर” में दावा किया कि देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि अगर वह महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के कुछ नेताओं के खिलाफ झूठा हलफनामा दायर करेंगे तो उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले रद्द कर दिए जाएंगे।

अजित पवार के खिलाफ भी हलफनामा दाखिल करने को भी कहा था

देशमुख “डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर”  में लिखा है  कि समित कदम ने उनसे उपमुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ हलफनामा दाखिल करने को भी कहा, जबकि उन्होंने अजीत दादा के साथ सरकार बनाई थी। देशमुख ने अपनी किताब में यह भी लिखा है कि कदम ने देशमुख से अजित पवार के बेटे पार्थ को फंसाने को भी कहा, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि वह तंबाकू निर्माताओं से पैसे वसूलना चाहता था।

दिशा सालियान और आदित्य ठाकरे के बारे में यह कहा

diary of a home minister: anil deshmukh

aditya thakhrey , disha salian

देशमुख लिखते हैं, “समित ने मुझसे कहा कि मुझे दिशा सालियान की मौत में आदित्य ठाकरे की भूमिका और अजीत दादा, उनके बेटे पार्थ, उद्धव ठाकरे और अनिल परब से जुड़े अन्य बिंदुओं पर एक हलफनामा दाखिल करना है।

Read Anil Deshmukh’s post on X

मैंने फडवीस की बात मानने से इनकार किया तो मुझे जेल जाना पड़ा

अनिल देशमुख अपनी किताब “डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर”  में लिखते हैं कि मैंने फडवीस की बातें मानने से इनकार कर दिया। इसी वजह से ईडी और सीबीआई को मेरे पीछे लगाया गया और मुझे 14 महीने तक जेल में रखा गया।” अप्रैल 2021 में अनिल देशमुख ने गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था, जब तत्कालीन मुंबई पुलिस आयुक्त ने उन पर पुलिस अधिकारियों को शहर भर के होटल और बार मालिकों से 100 करोड़ पैसे वसूलने का निर्देश देने का आरोप लगाया था।

नवंबर 2021 में ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में और अप्रैल 2022 में सीबीआई ने भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया था। बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने से पहले वह एक साल से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में थे।

फडणवीस ने अनिल देशमुख के आरोपों को निराधार बताया

देशमुख के “डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर”  में  लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए फडणवीस ने कहा कि यह निराधार है और दावा किया कि उनके पास उद्धव ठाकरे और शरद पवार के खिलाफ देशमुख की टिप्पणियों के कई ऑडियो-वीडियो क्लिप हैं। “हाईकोर्ट ने अनिल देशमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। उन्हें पता होना चाहिए कि मेरे पास तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, शरद पवार के बारे में उनकी टिप्पणियों के कई ऑडियो विजुअल सबूत हैं। अगर मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए जाते हैं, तो मेरे पास इन सबूतों को सार्वजनिक करने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।

देशमुख याद रखें वह भ्रष्‍टाचार में जेल में गए थे

लेकिन अन‍िल देशमुख “डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर”  ऑटोबायोग्राफी पर भाजपा विधान परिषद विधायक परिणय फुके ने कहा कि देशमुख किसी भी स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल नहीं हुए थे और उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाना पड़ा था। शिंदे गुट ने कहा, अन‍िल देशमुख को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन सच बोलना चाह‍िए. वो भ्रष्‍टाचार में जेल में गए थे।

यह भी पढ़ें…..

रितु मालू रो-रोकर दिन काट रही हैं सेंट्रल जेल में

संजय राऊत की किताब भी आएगी

देशमुख की “डायरी ऑफ़ ए होम मिनिस्टर”  बायोग्राफी  के बाद श‍िवसेना नेता संजय राउत की भी क‍िताब आने वाली है। वे भी जेल में बिताई गई अपनी जिंदगी पर बुक ल‍िख रहे हैं। राऊत ने कहा कि उनका 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। राउत ने अपनी किताब के नाम की भी घोषणा की है। रौता की पुस्तक ‘नरकताल स्वर्ग’ कहलाएगी। 

read more on x

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *