NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

दीवाली पर घर जाने की होड़ में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 9 घायल हुए

दीवाली पर हर जाने की होड़ में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़

There was a commotion at Bandra Railway Station during the rush to go home for Diwali, resulting in 9 injuries. For more information on Diwali travel, visit दीवाली पर घर जाने की होड़ में बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भगदड़.com.

मुंबई (Mumbai)  जिसमें 9 लोग घायल हो गए। दरअसल, रविवार का दिन होने के कारण अधिकांश लोगों ने इसी दिन घर जाने निकले थे। रविवार सुबह बांद्रा टर्मिनस, बांद्रा (ई) के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर यह भगदड़ मची। भीड़ में अधिकांश बिहार, यूपी के लोग थे। हालांकि अन्य प्रदेशों के लोग भी घायल हुए हैं।

पुलिस भी काबू नहीं कर पाई

दीवाली (Diwali)  पर घर जाने के लिए बांद्रा टर्मिनस पर भीड़ इतनी थी कि पुलिस भी उस पर नियंत्रण नहीं कर पा रही थी। घटना तड़के करीब 2. 25 बजे की है। मुंबई रेलवे स्टेशन पर जैसे ही बांद्रा गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन (ट्रेन नंबर 22921) आई तो लोग ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्का-मुक्की करने लगे। इसी दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें 9 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई। इसकी चपेट में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग आ गए।

यह भी पढ़ें….

डायरी ऑफ़ होम मिनिस्टर : “फडणवीस ने कहा- ED के कुछ अधिकारी आएंगे कुछ सवाल पूछेंगे और मामले को रफा दफा कर देंगे”

अफरा-तफरी का महौल मच गया

बांद्रा टर्मिनस ट्रेन आने के बाद जैसे ही भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ने की होड़ मची तो स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सब एक दूसरे को धक्का देकर पहले चढ़ना चाह रहे थे। यहां तक की पुलिस लाइन में लगने का बार-बार अलाउंस कर रही थी मगर किसी ने नहीं सुनी।

भीड़ ज्यादा थी और पुलिसकर्मी कम

बांद्रा टर्मिनस पर जिस तरह त्योहारों की भीड़ उमड़ी उसके हिसाब से पुलिसकर्मी बहुत कम थे। जिन्हें भीड़ को नियंत्रित करना कठिन हो रहा था। इस वजह से भी यह हालात बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *