महाराष्ट्र नांदेड से कुंवरचंद मंडले की रिपोर्ट
भाग्यनगर पुलिस की जांच जारी, कहीं चुनाव में बांटने के लिए के लिए तो नहीं ले जा रही थी रकम
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में नांदेड़ शहर के भाग्यनगर पुलिस ने चेक पोस्ट पर 1 करोड़ रुपये नकद जब्त किए आगेकी करवाई जारी। इसे चुनाव में बांटने की आशंका के तहत देखा जा रहा है।
महाराष्ट्र के नांदेड़ में पुलिस ने नांदेड़ उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक चेक पोस्ट पर 1 करोड़ पांच लाख रुपये जब्त किए हैं। यह रकम भाग्यनगर पुलिस थाने की सीमा में एक चौकी पर जब्त की गई है।
भाग्यनगर पुलिस को नाके पर वाहनों की जांच के दौरान पुलिस को एक चार पहिया वाहन पर संदेह हुआ इस गाड़ी की जांच के दौरान पुलिस को लोहे के बक्सों में रखे एक करोड़ पांच लाख रुपये मिले ।
यह भी पढ़ें-
पुलिस की गुटखा माफिया पर कारवाई, गाड़ी समेत लाखों का माल जब्त
भाग्यनगर पुलिस ने ड्राइवर से इस रकम के बारे में बताने को कहा वाहन चालक द्वारा उचित खुलासा नहीं कर पाने पर पुलिस ने यह रकम जब्त कर ली और इसकी सूचना चुनाव आयोग को दे दी है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह पैसा कहां से आया, कहां जा रहा था, किसका पैसा है ।











Leave a Reply