NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अकोला के सरकारी विभाग में आग लगी, रिकाॅर्ड खाक देखे वीडियो

सार्वजनिक बांधकाम विभाग के रिकॉर्ड रूम को लगी आग

अकोला  से सुरेश राठोड की रिपोर्ट

Published: November 24, 2024, 01:50 PM

सार्वजनिक बांधकाम विभाग के रिकॉर्ड रूम को लगी आग

आग लगी या लगाई गई जांच जारी

अकोला के जिलाधिकारी कार्यालय के समीप स्थित सार्वजनिक बांधकाम विभाग कार्यालय के रिकॉर्ड रूम को अचानक आग लग गई जिसमें बड़ी संख्या में दस्तावेज जलकर खाक हो गए।

यह आग आज सुबह लगने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है।  इसकी खबर तत्काल दमकल विभाग को दी गई जिसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगी या लगाई गई  इस पर भी जांच की जा रही है।

फिलहाल आग पर नियंत्रण पाने का कार्य दमकल विभाग कर रहा है। मौके पर सिटी कोतवाली पुलिस के थानेदार तथा कर्मचारी भी पहुंच गए हैं। रिकॉर्ड रूम पुरी तरह से जलकर खाक हो चुका है।

यह भी पढ़ें-

लक्ष्मीजी की पूजा के शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि, इन तरीकों से मिलेगी लक्ष्मीजी की विशेष कृपा

शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर सार्वजनिक बांध का विभाग की कर्मचारी वह अधिकारी भी पहुंच गए हैं। फिलहाल आग पर पूर्ण रूप से नियंत्रण पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *