NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

राहुल गांधी नागपुर पहुंचे , बीजेपी और कांग्रेस के बीच नेताओं की बयानबाजी शुरू

राहुल गांधी नागपुर पहुंचे
राहुल गांधी नागपुर पहुंचे rahulgandhi

Rahul Gandhi

नागपुर: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) बुधवार को अपनी तय योजना के अनुसार नागपुर पहुंच गए हैं। शरुआत उन्होंने दीक्षाभूमि में दर्शन कर की। उनके पहुंचने के पहले ही बीजेपी और कांग्रेस खेमे में राजनीतिक बयान-बाजी शुरू हो गई है। राहुल गाँधी के नागपुर पहुंचते ही राजनीति गरमा गई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र

राहुल गाँधी  की सभा पर क्या कहा बीजेपी ने

फडणवीस ने कहा कि राहुल गाँधी के साथ काम करने वाले संघठन अल्ट्रा लेफ्ट हैं। यह आराजकता फैलाने का काम करते हैं। वही बावनकुले ने राहुल गाँधी को सीधे नक्सल से जोड़ दिया। इस का जवाब देते हुए कांग्रेस के नाना पटोले बोले कि संविधान बचाने का काम राहुल गाँधी कर रहे हैं। और जो भी संविधान बचाने वाला होता है उसमें भाजपा को नक्सलवाद ही दिखता है।

यह भी पढ़ें

संजय राउत के भाई सुनील राउत ने शिंदे गुट की महिला प्रत्याशी को बकरी कहा

एक दिवसीय नागपुर दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी का डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया। चुनावी महौल होने से कभी कार्यकर्ता उत्साह में नजर आए। उन्होंने खूब नारे-बाजी भी की।

राहुल के खिलाफ टिप्पणी का कांग्रेस ने दिया जवाब

बुधवार को राहुल गांधी ने नागपुर के दीक्षाभूमि का दौरा किया। जहाँ उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और भगवान गौतम बुद्ध का अभिवादन किया। राहुल गांधी ने दीक्षाभूमि में करीब 15 मिनट बिताए। इस दौरान वह बाबा साहेब और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को याद करते नजर आए। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित थे।

इसी खबर को यूट्यूब में देखें

राहुल नागपुर में दो और मुंबई में एक जनसभा में हिस्सा ले रहे हैं, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। राहुल नागपुर में कांग्रेस द्वारा चलाए गए संविधान सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं। जो नागपुर के कविवर्य सुरेश भट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया है। संविधान सम्मेलन को संबोधित करने के बाद राहुल गांधी आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास आघाड़ी के लिए जनसभा को संबोधित करने के लिए मुंबई के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *