राज्य में कई जगहों पर महाविकास अघाड़ी और महायुती में बगावत हो गई है। भाजपा ने अंततः राज्य में 40 विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की है। नांदेड़ में बगावत करनेवाले विधानसभा अध्यक्ष समेत पांच लोगों को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। भाजपा महानगर अध्यक्ष दिलीप कंडाकुर्ते, विधानसभा अध्यक्ष मिलिंद देशमुख, वैशाली देशमुख, संजय घोगरे पाटिल, सुनील मोरे इसमें शामिल है।
कैसे की बागवत

नांदेड़ उत्तर और नांदेड़ दक्षिण सीटें महागठबंधन में शिवसेना शिंदे गुट के खाते में गई हैं। शिंदे समूह ने नांदेड़ उत्तर से विधायक बालाजी कल्याणकर और नांदेड़ दक्षिण से आनंद बोड़ारकर को मैदान में उतारा है।
यह भी पढ़ें
राहुल गांधी नागपुर पहुंचे , बीजेपी और कांग्रेस के बीच नेताओं की बयानबाजी शुरू
इस बीच, नांदेड़ दक्षिण से भाजपा के दिलीप कंडाकुर्ते, संजय घोगरे पाटिल और सुनील मोरे ने बगावत कर दी, इसके अलावा नांदेड़ उत्तर से मिलिंद देशमुख ने पर्चा दाखिल किया अंत तक चर्चा रही कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में बगावत शांत हो जाएगी, लेकिन भाजपा पदाधिकारियों ने बगावत जारी रखी।
भाजपा की विनती भी काम नहीं आई
भाजपा नेताओं की विनती भी काम नहीं आयी । इसके चलते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले ने नांदेड़ के पांच बागियों समेत 40 लोगों को राज्य से निलंबित कर दिया। नांदेड़ उत्तर से विद्रोह करनेवाले मिलिंद देशमुख और उनकी पत्नी वैशाली देशमुख को भी निलंबित कर दिया गया।
भाजपा को चुनौती
दूसरी ओर मुखेड़ चुनाव क्षेत्र में भाजपा ने तुषार राठौड़ को उम्मीदवारी दी लेकिन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सचिव बालाजी खतगावकर बगावत कर उम्मीदवारी रखकर भाजपा को चुनौती दे रहे है क्या मुख्यमंत्री शिंदे इस पर कारवाई करेंगे क्या? दिलचस्प बात यह है कि दिलीप कंडाकुर्ते ने 2019 के चुनाव में बगावत कर दी थी, जिसके बाद उन्हें फिर से पार्टी में ले लिया गया।











Leave a Reply