NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

वर्धा की अवनीत मेटलिक्स लिमिटेड में बॉयलर ब्लास्ट, कई घायल

बर्धा में ब्लास्ट, कई घायल

वर्धा  से निलेश पिंजरकर की रिपोर्ट

विस्फोट के कारण कच्चा माल ले जाने वाली चेन टूटने से चार से पांच मजदूर झुलस गए

कंपनी पीआरओ जावदंड ने घटना की पुष्टि की है

बुधवार शाम करीब 7 बजे वर्धा शहर के पास भूगांव में अवनीत मेटल्स लिमिटेड कंपनी के बॉयलर में ब्लास्ट हो गया है। जिसमें कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है।  ब्लास्ट में फिलहाल करीब पांच मजदूर घायल हुए हैं।   मजदूरों को इलाज के लिए ग्रामीण अस्पताल भेजा गया है। ब्लास्ट  की जगह पर सावंगी पुलिस के पुलिस निरीक्षक संदीप कपटे, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद मकेश्वर ने घटना स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि एक ब्लास्ट हुआ है और चार से पांच कर्मचारी हैं घायल हो गए। विस्फोट क्यों हुआ इसके कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *