NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

कोरची नेशनल हाइवे पर हुआ बडा हादसा, 1 की मौत 4 गंभीर घायल

Major accident happened on Korchi National Highway,

हादसे का देखें वीडियो

Major accident happened on Korchi National Highway, 1 dead, 4 seriously injured

सुरजागढ़ की लोह अयस्क से भरे एक ट्रक ने दो मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर एक महिला को कुचल दिया जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कोरची से लगभग 3 कि.मी. की दूरी पर दोनों बाइक टकराई ।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया वाहन पर सवार महिला रास्ते पर गिरीे। सुरजागढ़ लोहा खदान की ट्रक नंबर CG-07-AY1527 छत्तीसगढ़ तेज रफ्तार से जा रही ट्रक ने महिला को कुचल दिया।  हादसा इतना दिल दहलाने वाला था की शरीर के टुकड़े-टुकड़े होकर सड़क पर बिखरे पड़े हुए थे।

सेवाबाई कोरेटी और रमशीला काटेंगे दिवाली के लिए भाई दूज के लिए कोरची तहसील के ग्राम चिलमटोला अपने मयके गई थी। गुरुवार को कोरची का साप्ताहिक बाजार होने के कारण रिश्तेदार मानिक नरोटी के साथ बजार जा रहे थें, उस वक्त यह हादसा तकरीबन 3:00 बजे कोसमी पॉइंट पर हुआ।

आज कोरची में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रामदास मसराम और बीजेपी के प्रत्याशी कृष्णा गजबे अपने प्रचार कार्यालय का उद्घाटन करने आये थें। तो घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने कार्यक्रम रोक दिया। और अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। और तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर मरीजों को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।

सेवाबाई रामसाय कोरेटी (35) ग्राम दामेसरा ता.कुरखेडा यह ट्रक के हादसे मौत हो गई। रोमन मडावी (21)दर्शना हलामी (24) माणिक नरेटी (25) रमशिला कटेंगे (33) मानिक हलामी (22) इनकी गंभीर स्थिति के कारण तत्काल ग्रामीण अस्पताल कोरची से जिला सामान्य अस्पताल गढ़चिरौली रेफर किया गया।
आरमोरी विधानसभा क्षेत्र के महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार रामदास मसराम ने मांग की कि मृत महिला के परिवार को कम से कम 25 लाख और दुर्घटनाग्रस्त मरीजों को कम से कम 5 लाख रुपये दिए जाएं, उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार ट्रकों के कारण दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। सुरजागढ़ से बड़े पैमाने पर ओवरलोड ट्रक छत्तीसगढ़ जा रहें हैं। जिस ट्रक से हादसा हुआ वह ट्रक बीजेपी के एक बड़े नेता की हैं ऐसा बताया जा रहा हैं. हादसे के बाद ट्रक बेड़गांव पुलिस थाना मैं हैं।

जिगरबाज पुलिस उप निरीक्षक उदय पाटील और कांग्रेस कार्यकर्ता वसीम शेख

ट्रक हादसे में कुचलीगई गई सेवाबाई कोरेटी का शरीर क्षत-विक्षत हो गया था शव के टुकड़े सड़क पर बिखरे पड़े थे । सूचना मिलते ही बेडगांव पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी अधिकारी उदय पाटील और कांग्रेस कार्यकर्ता वसीम शेख ने शव के बिखरे हुए टुकड़ों को खुद इकट्ठा किया घटनास्थल पर मौजूद नागरिक उदय पाटील कांग्रेस कार्यकर्ता वाशिम शेख के वीरता पूर्ण कार्य की चर्चा कर रहे थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *