NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अभिषेक बच्चन ने कहा बेटी के साथ रहने के लिए जो करना पड़े मैं करुंगा

अभिषेक बच्चन ने कहा बेटी के साथ रहने के लिए जो करना पड़े मैं करुंगा

By Entertainment Desk, Newsfirst24.in

Published: November 22, 2024, 08:33 PM

Abhishek Bachchan said I will do whatever it takes to be with my daughter

अभिषेक बच्चन ने कहा बेटी के साथ रहने के लिए जो करना पड़े मैं करुंगा

अभिषेक बच्चन की शुक्रवार को रिलीज हुई आई वांट टू टॉक को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने इस फिल्म को अपने परिवार और अपनी बेटी से जोड़कर बात की। उन्होंने बातों ही बातों में कहा कि वह अपनी बेटी के साथ रहने के लिए जो भी करना पड़ेगा वह करेंगे। वह इस फिल्म में एक्टर ने एक कैंसर पीड़ित शख्स की भूमिका निभाई है। फिल्म में शख्स काफी मुश्किलों के बाद भी अपनी बेटी के लिए जिंदगी जीने की इच्छा रखता है। फिल्म का डायरेक्शन शूजित सरकार ने किया है।

मेरी जिंदगी ने कनेक्ट करती है यह फिल्म- अभिषेक

डायरेक्टर शूजित सरकार से बातचीत में अभिषेक बच्चन ने कुछ पर्सनल बातें और किस्से शेयर किए। इस दौरान उन्होंने कहा, ये पहली फिल्म है जो मेरी पर्सनल लाइफ से कनेक्ट करती है क्योंकि इस फिल्म की कहानी पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है।

यह खबर भी पढ़ें

“आज का राशिफल: अपने भविष्य को जानें और अपने दिन को बेहतर बनाएं! अपने राशि के अनुसार आज का भविष्यफल जानें।”23 नवंबर 2024 का राशिफल

आराध्या से मिली इंस्पिरेशन- अभिषेक

अभिषेक ने कहा, इस फिल्म के लिए मुझे अपनी बेटी से ही इंस्पिरेशन मिली थी। आराध्या जब छोटी थी तो वह बच्चों की एक किताब पढ़ रही थी। किताब की एक लाइन ने मेरे दिल को छू लिया। किताब के किरदार ने ‘मदद को सबसे बहादुरी भरा शब्द बताया, क्योंकि मदद मांगने का मतलब है कि आप आगे बढ़ते रहना चाहते हैं और मुश्किलों का सामना करना चाहते हैं। इसका मतलब है कि आप हार नहीं मानना चाहते हैं और आगे बढ़ने के लिए जो भी करना होगा आप उसे करेंगे।

यह खबर भी पढ़ें

विनोद तावड़े का राहुल-खड़गे को 100 करोड़ का नोटिस

बेटी की शादी में डांस करना पिता का सपना

अभिषेक बच्चन ने कहा, फिल्म आई वांट टू टॉक की कहानी पिता और बेटी की जोड़ी के बारे में है। जिसमें पिता के पास जीने के लिए सिर्फ 100 दिन हैं और वह अपनी बेटी से किए गए वादों को पूरा करना चाहता है। उसकी बेटी उससे पूछती है कि क्या आप मेरी शादी में डांस करोगे? इस पर अभिषेक ने कहा, मुझे लगता है कि किसी भी पिता के लिए उसकी बेटी की शादी उसके जीवन का सबसे बड़ा पल होता है, एक पिता का सपना होता है कि वो अपनी बेटी की शादी में डांस करे।

हमारे यूट्यूब चैनल से भी जुड़ें

https://www.youtube.com/@Newsfirst24x7

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *