वाळूज महानगर │ निलेश भारती
दो दिन की मोहलत के बाद कार्रवाई
छत्रपति संभाजी नगर।, वाळूज एमआईडीसी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने 2 और 3 अगस्त को दो दिन की अतिरिक्त मोहलत दी थी। इस दौरान नागरिकों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। अब यह समयसीमा पूरी हो चुकी है और 4 अगस्त की सुबह 8 बजे से प्रशासनिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह निर्णय शनिवार को एमआईडीसी पुलिस थाने में हुई बैठक में लिया गया।
धार्मिक स्थल और घरों को अस्थायी राहत
बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक स्थलों और आवासीय घरों पर बने अतिक्रमण को फिलहाल 15 अगस्त तक टाल दिया गया है। इस फैसले से स्थानीय नागरिकों को फिलहाल अस्थायी राहत मिली है।
यह भी पढ़ें
पालक मंत्री मकरंद पाटील VIP सूट में दोपहर 2 बजे तक बंद, किसानों और जनता को घंटों इंतजार
दादा का वादा झूठा निकला : विजय घाडगे पाटील का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
पुलिस बंदोबस्त में चार पथक तैयार
एमआईडीसी प्रशासन ने अभियान को सफल बनाने के लिए चार पुलिस पथक तैयार किए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि —
-
किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी
-
अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई होगी
-
नागरिक स्वयं अतिक्रमण हटाएं, वरना बलपूर्वक हटाया जाएगा
अधिकारियों की कड़ी चेतावनी
बैठक में मौजूद अधिकारियों ने नागरिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब और ढिलाई नहीं दी जाएगी। जिन्होंने अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया है, उन्हें तुरंत इसे हटाना चाहिए। अन्यथा प्रशासन कठोर कदम उठाएगा।
नागरिकों की नाराज़गी
बैठक के बाद कई नागरिकों ने हमारे प्रतिनिधि से बातचीत में कहा —
“प्रशासन केवल आम जनता और छोटे लोगों के अतिक्रमण पर कार्रवाई करता है। बड़े नेताओं और धनबलियों के अतिक्रमण को हाथ भी नहीं लगाया जाता। यह भेदभाव बंद होना चाहिए। कार्रवाई सब पर समान रूप से होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो।”
हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें











Leave a Reply