By प्रेम उपाध्याय, Newsfirst24.in
Published: December05, 2025, 02:13 PM
Alert of terrorist conspiracy on Maha Kumbh 2025, revealed in confidential report
- महाकुंभ 2025 3 गुना से ज्यादा श्रद्धालु
- 2013 के मुकाबले 40 करोड़ के आने का अनुमान
- इंटेलिजेंस ब्यूरो, लोकल इंटेलिजेंस यूनिट सतर्क
- एजेंसियों को खालिस्तानी आतंकियों पर खास इनपुट
प्रयागराज महाकुंभ 2025 के लिए के लिए खूफिया विभाग का का आतंकी साजिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। महाकुंभ खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकियों के निशाने पर है। इस बार सरकार 5 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर महाकुंभ 2025 में पिछले कुंभ के मुकाबले इस बार 3 गुना से ज्यादा श्रद्धालु आएंगे। 2013 में 12 करोड़ श्रद्धालु आए थे, इस बार 40 करोड़ के आने का अनुमान है। यानी 28 करोड़ ज्यादा। इसके लिहाज से मेले का आकार भी बढ़ाया गया है। 40 वर्ग किलोमीटर को सजाया और चमकाया जा रहा। कुंभ नगर की सुरक्षा को अभेद किले की तरह पुख्ता किया गया है।
- महाकुंभ 2025: 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
- महाकुंभ की सुरक्षा में 5,000 करोड़ से अधिक का बजट
- तीन गुना बढ़ी श्रद्धालुओं की संख्या, मेला क्षेत्र 40 वर्ग किमी तक विस्तारित
- महाकुंभ को आतंकी संगठनों से खतरा: IB की गोपनीय रिपोर्ट
- खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकी संगठनों की साजिश का खुलासा
- महाकुंभ 2025: सुरक्षा को अभेद किले जैसा बनाया गया
- सीसीटीवी, ड्रोन सर्विलांस और एंटी-ड्रोन तकनीक से निगरानी
- स्पेशल टास्क फोर्स और NSG टीमों की तैनाती
- आतंकी साजिश में रासायनिक या विस्फोटक हमलों की आशंका
- महाकुंभ 2025: आस्था और सुरक्षा के बीच सरकार की बड़ी चुनौती
डेढ़ किलोमीटर पहले ही बैरिकेड लगा कर गाड़ियों को रोका जा रहा है
यह खबर भी पढ़ें
महाकुंभ 2025: जमीन आवंटन को लेकर साधु-संतों की नाराजगी, व्यवस्थाओं पर सवाल

कुंभ नगर के मास्टर प्लान पर तेजी से काम चल रहा है। प्रचार इस तरह किया जा रहा कि कुंभ मेला शुरू होने के 20 दिन पहले ही भीड़ के चलते डेढ़ किलोमीटर पहले ही बैरिकेड लगा कर गाड़ियों को रोका जा रहा है।
खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकियों के निशाने पर
आतंकी संगठनों ने प्रयागराज महाकुंभ-2025 को टारगेट करने की साजिश बनाई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) ने UP के होम डिपार्टमेंट को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है। पिछले हफ्ते भेजी इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकी, प्रॉक्सी नाम से महाकुंभ को टारगेट कर सकते हैं। उन्होंने अपने स्लीपर सेल को एक्टिव करने का काम भी शुरू कर दिया है।















Leave a Reply