- रेवंत सरकार ने अल्लू अर्जुन के फैंस को दिया झटका!
- कांग्रेस नेताओं और अन्य राजनेताओं द्वारा दायर शिकायतों के आधार पर, अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों के खिलाफ मामले दर्ज किए गएBy Ramesh Solanki, Newsfirst24.in
Published: December 18 , 2024, 03:28 PM

Cases filed against fans who called Allu Arjun’s arrest false, Revanth government’s strictness
Allu Arjun update news तेलंगाना:– अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद अब उनके फैंस पर भी मामले दर्ज होना शुरू हो गए। फैंस को उनकी गिरफ्तारी को गलत बताना महंगा पड़ गया। दरअसल, अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर कुछ प्रशंसकों द्वारा मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ अपना गुस्सा दिखाते हुए पोस्ट की गई थी। इस पर पुलिस मामले दर्ज कर रही है।
सीएम रेवंत रेड्डी का व्यक्तिगत अपमान करने पर पुलिस सख्ती बरत रही है
कांग्रेस नेताओं और अन्य राजनेताओं द्वारा दायर शिकायतों के आधार पर, अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों के खिलाफ ये मामले दर्ज किए गए थे। खासकर सीएम रेवंत रेड्डी का व्यक्तिगत अपमान करने पर पुलिस सख्ती बरत रही है.
अल्लू अर्जुन फैंस पर पुलिस ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई

ऐसा लगता है कि सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट से किए जाने वाले पोस्ट पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है. अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी को लेकर फैंस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहद गुस्से के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं.पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री रेवंत के शासन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए पोस्ट करने के बाद राज्य सरकार ने कार्रवाई की.
यह खबर भी पढ़ें
अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
फैंस का तर्क है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए किया
पुलिस जिस तरह से कार्रवाई कर रही है उससे फैंस नाराज हैं. फैंस का तर्क है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है लेकिन इसे गलत कहना उचित नहीं है। उनका मानना है कि उन्हें भी बोलने की आजादी मिलनी चाहिए.















Leave a Reply