NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नक्सली हमले की आशंका के बीच गढ़चिरौली में ऐसे हो रही है मतदान की तैयारियां, जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नजर जिले के गडचिरोली अहेरी आरमोरी विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी गडचिरोली जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण चुनावी प्रक्रिया के दौरान हिंसक घटनाओं की आशंका के मद्देनजर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

By Naresh Sahare

Published: November 19 , 2024, 02:26 PM

  • भारतीय वायुसेना के 3और भारतीय लष्कर के 2 और गढ़चिरौली पुलिस के 2 हेलीकॉप्टर बुधवार को तैनात रहेंगे
  • अमित शाह और प्रियंका गांधी की सभा के पहले मिली थी विस्फोटक सामग्री, इसलिए ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है
  • हेलीकॉप्टर की सहायता से 153 मतदान केंद्रो पर 650 मतदान कर्मचारियों को भेजा गया हैं

Amidst the fear of Naxalite attack, preparations for voting are being done in Gadchiroli like this, security from ground to sky

नक्सली हमले की आशंका के बीच गढ़चिरौली में ऐसे हो रही है वोटिंग की तैयारियां

नक्सली हमले की आशंका के बीच गढ़चिरौली में ऐसे हो रही है मतदान की तैयारियां, जमीन से लेकर आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई हैं। आइए जानते हैं कहां क्या किया गया।

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नजर जिले के गडचिरोली अहेरी आरमोरी विधानसभा क्षेत्र में 20 नवंबर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी गडचिरोली जिला नक्सल प्रभावित होने के कारण चुनावी प्रक्रिया के दौरान हिंसक घटनाओं की आशंका के मद्देनजर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।  इसके लिए करीब 17,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया हैं। इसके साथ ही हेलिकॉप्टर से भी निगरानी की जाएगी।

कुछ दिन पहले विस्फोटक सामग्री पकड़ी गई थी

उल्लेखनीय है कि 16 नवंबर को गढ़चिरौली जिले में अमित शाह और प्रियंका गांधी की रैली के पहले विस्फोटक सामग्री मिली थी। आशंका थी कि यहां विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए नक्सली कोई साजिश रच रहे हैं। इसके चलते भी सुरक्षा एजेंसी ज्यादा अलर्ट पर हैं। सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार नक्सलवादी चुनाव में बाधा पहुंचाने की तैयारी कर रहे है।

सुरक्षा के लिए कहां से कितनी कंपनियों पहुंची

नक्सली हमले की आशंका के बीच गढ़चिरौली में ऐसे हो रही है वोटिंग की तैयारियां

गढ़चिरौली जिले में नक्सली हमने की आशंका को देखते हुए मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए जिला पुलिस बल पूरी तरह सजग हो गया हैं. जिले के दूरदराज इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब 17,000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया हैं।

इसलिए पुलिस दल पूरी तैयारी के साथ सजग होकर इसके लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस दल राज्य से शास्त्र पुलिस दल के 111 कंपनी समेत नागपुर शहर महाराष्ट्र पुलिस अकादमी नासिक और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र नागपुर ऐसे विभिन्न जगह से 500 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी समेत स्थानीय 700 से अधिक गृह रक्षक दल के सुरक्षा जवानों के साथ कल 17000 से अधिक सुरक्षा जवानों का तगड़ा बंदोबस्त रहेगा।

भारतीय वायुसेवा के हेलीकॉप्टर से कर्मचारियों को भेजा

नक्सली हमले की आशंका के बीच गढ़चिरौली में ऐसे हो रही है वोटिंग की तैयारियां

गडचिरोली जिले के सीमावर्ती क्षेत्र समेत तेलंगाना व छत्तीसगढ़ राज्यों के जिलों की सहायता से विस चुनाव के मद्देनजर बड़े पैमाने पर नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

रविवार से भारतीय वायुसेवा के हेलीकॉप्टर की सहायता से 153 मतदान केंद्रो पर 650 मतदान कर्मचारियों को भेजा गया हैं। बाकी मतदान केंद्रो पर आज मंगलवार 19 नवंबर को मतदान कर्मचारियों को भेजा जाएगा।

17 हजार 665 युवा पहली बार मतदान करेंगे

यह खबर भी पढ़ें देवेंद्र फडणवीस नरेंद्र मोदी के पैरों पर! महाविकास अघाड़ी के कार्टून पर छिड़ा विवाद

गढ़चिरौली जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र आरमोरी 310 गडचिरोली 362 आरमोरी 300 ऐसे कल 972 मतदान केंद्र है इस मतदान केंद्रो पर 8 लाख 21 हजार 455 मतदाता अपना मतदान का हक बजाएंगे।

जिसमें पुरुष वर्ग 4 लाख 12 हजार 151 और स्त्री वर्ग 4 लाख 9 हजार 294 मतदाता है जिसमें पहली बार 18 से 19 वर्ष के मतदाता 17 हजार 665 नवनिर्वाचित मतदाता हैं जो पहली बार मतदान केदो पर जाकर अपना खाता खोलेंगे।

यह खबर भी पढ़ें

सुधीर मुनगंटीवार की सभा में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे भिड़े, एक-दूसरे को कुर्सियां फेंक कर मारींं

घने जंगल में 36 टुकड़ियां तैनात, 130 ड्रोन से निगरानी

नक्सली हमले की आशंका के बीच गढ़चिरौली में ऐसे हो रही है वोटिंग की तैयारियां

गढ़चिरौली जिले के सीमावर्ती इलाकों में और घने जंगल में 36 टुकड़ियों के माध्यम से नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

जिसके तहत नक्सली मतदान के दिन गढ़चिरौली जिले में कुछ बड़ा हादसा न कर सके और जिला पुलिस दल द्वारा सभी मतदान केदो पर आसमान से भी विशेष नजर रखने के लिए अत्याधुनिक 130 ड्रोन समेत ड्रोन टीम जवानों को सहयोग करेंगे।

वहीं नक्सलियों के गढ़चिरौली जिले में ड्रोन पर प्रति हमला करने के लिए पांच एंटी ड्रोन गन भी रखेंगे ऐसी जानकारी गडचिरोली के जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने दी हैं।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *