-
मायावती ने कहा आंबेडकर हमारे भगवान है, राजनैतिक रोटिंया नहीं सेकें
-
उद्धव ठाकरे ने कहा -पीएम नरेंद्र मोदी को उनके खिलाफ ऐक्शन लेना चाहिए
-
ममता बनर्जी ने कहा है कि अमित शाह की टिप्पणी लाखों लोगों का अपमान है, जो आंबेडकर को मानते हैं
By DELHI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 18, 2024, 04:37 PM
लोकसभा में अमित शाह ने द्वारा बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है। लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल लिया है। राहुल गांधी से लेकर ममता बनर्जी ने इस टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया जारी की है। तो कहीं आंदोलन शुरू हो गया। मायावती ने भी अमित शाह के बयान को आड़े हाथ लिया है।
कई दल घेरने में जुटे

अमित शाह के बायन पर कई दल घेरने में जुटे हुए हैं। कांग्रेस, टीएमसी, सपा समेत कई दल भाजपा को घेरने में जुटे हैं और अमित शाह से माफी की मांग की जा रही है। इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने भी अमित शाह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बुधवार को अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी को उनके खिलाफ ऐक्शन लेना चाहिए या फिर वह सत्ता ही छोड़ दें।
अमित शाह ने यह कह दिया था आंबेडकर के बारे में
दरअसल अमित शाह ने संविधान पर चर्चा का राज्यसभा में जवाब देते हुए बुधवार को कहा था कि आज के दौर में भीमराव आंबेडकर का नाम लेना फैशन बन गया है। कुछ लोग आंबेडकर, आंबेडकर करते रहते हैं, लेकिन इतना यदि वह भगवान का नाम लें तो सात जन्मों के लिए स्वर्ग मिल जाएगा।
राहुल-प्रियंका ने प्रदर्शन किया
कांग्रेस ने अमित शाह के बयान पर तीखा रिएक्शन दिया है। प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में उसके सांसदों ने प्रदर्शन किया। इसके अलावा कई अन्य दल भी भड़के हुए हैं। इस बीच उद्धव ठाकरे भी फायर हैं। उन्होंने बुधवार को कहा कि भाजपा चाहती है कि आंबेडकर का नाम खत्म हो जाए, लेकिन वह खुद ही खत्म हो जाएगी।
उन्होंने कहा कि शायद भाजपा और अमित शाह को ऐसे बयान देने का ट्यूशन आरएसएस से मिला होगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम इस बयान के खिलाफ जल्दी ही प्रदर्शन करेंगे। उद्धव ने कहा कि मेरे तो दादा प्रबोधांकर ठाकरे के बाबासाहेब आंबेडकर से अच्छे रिश्ते थे। दोनों एक-दूसरे के करीबी थे।
उद्धव ने कहा देखिए हिम्मत कितनी बढ़ गई है
उद्धव ने अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नेहरू के बाद अब ये लोग आंबेडकर पर हमला कर रहे हैं। आप सोचिए कि इनकी हिम्मत कितनी बढ़ गई है। उन्होंने इस दौरान आरपीआई लीडर रामदास आठवले को भी चैलेंज किया और कहा कि यदि उनमें दम है तो एनडीए से निकल जाएं। उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि भाजपा के साथ चल रहे नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू का क्या रिएक्शन इस पर रहेगा। यही नहीं उन्होंने एकनाथ शिंदे और अजित पवार से भी आलोचना करने की अपील की।
यह खबर भी पढ़ें
ममता बनर्जी ने कहा अमित शाह की टिप्पणी से अपमान हुआ
टीएमसी सुप्रीमो और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि अमित शाह की टिप्पणी उन लाखों लोगों का अपमान है जो मार्गदर्शन एवं प्रेरणा के लिए बी आर आंबेडकर की ओर देखते हैं।
मायावती ने कहा राजनैतिक रोटियां सेंकना बंद करें

बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और भाजपा को नसीहत देते हुए कहा है कि कांग्रेस व बीजेपी एण्ड कम्पनी के लोगों को बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की आड़ में अपनी राजनैतिक रोटी सेंकने की बजाय, इनका पूरा आदर-सम्मान करना चाहिये। क्योंकि दलितों के लिए बाबा साहब भगवान हैं।















Leave a Reply