सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को गिरवी रख दिया- अमित शाह
कमल का बटन इतनी जोर से दबाओ कि इटली में गूंज उठे….
कांग्रेस एससी, एसटी, ओबीसी आरक्षण के खिलाफ है…
By Pawan Marathe , Newsfirst24.in
Published: November 13 , 2024, 03:15 PM
दोंडाइचा । कांग्रेस की चौथी पीढ़ी भी आएगी तो मुस्लिमों को आरक्षण नहीं मिलेगा, 20 तारीख को कमल का बटन इतनी जोर से दबाना कि इटली में बिजली गुल हो जाए। सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे ने बाला साहेब ठाकरे के विचारों को गिरवी रख दिया है, गृह मंत्री अमित शाह दोंडाइचा में आयोजित महागंठबंधन प्रत्याशियों के प्रचार के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस और महाविकास अघाड़ी ने कड़ी आलोचना की।
यह भी पढ़ें
सचिन पायलट ने कहा महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार ने केवल धुंआ छोड़ने का काम किया
महाविकास अघाड़ी का खेमा औरंगजेब फैन क्लब
गृह मंत्री अमित शाह ने आगे बोलते हुए कहा कि महाविकास अघाड़ी का खेमा औरंगजेब फैन क्लब का है जबकि महायुति का खेमा छत्रपति शिवाजी महाराज और वीर सावरकर के विचारों का है। राहुल गांधी ही क्या, अमित शाह ने कांग्रेस को सख्त संदेश दे दिया है कि दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी आसमान से भी उतर आएं तो भी वे धारा 370 नहीं लगा पाएंगे।

कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल वादे पूरे नहीं किए
कांग्रेस ने कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में अपने वादे पूरे नहीं किये। गृह मंत्री अमित शाह ने उपस्थित लोगों से अपील की कि मोदी की बात पत्थर की लकीर है और आने वाली 20 तारीख को महागठबंधन के सभी उम्मीदवारों को जिताएं।
इस अवसर पर विधायक और महाउति के उम्मीदवार जयकुमार रावल, विधायक अमरीश पटेल, विधायक संगीता पाटिल, पूर्व सांसद डॉ. सुभाष भामरे, विधायक मंजुला गावित, राम भदाणे, जीतेंद्र सिंह रावल, जिला परिषद अध्यक्ष धरती देवरे और महाउति के पदाधिकारी थे।











Leave a Reply