By MUMBAI BUREAU, Newsfirst24.in
Published: December 01 01 , 2024, 03:13 PM
Amitabh Bachchan expressed displeasure over the news of Aishwarya-Abhishek’s divorce, said speculations are just speculations
अमिताभ बच्चन ने ऐश्वर्या-अभिषेक के तलाक की खबरों पर जताई नाराजगी, कहा अटकलें ही अटकलें हैं

अभिषेक-ऐश्वर्या की तलाक की खबरों से परेशान होकर आखिरकार अमिताभ बच्चन ने अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने तलाक की खबरों को पूरी तरह से मनगढ़त बताते हुए केवल अटकलें ही अटकलें बताई। उन्होंने नाराजगी भी जताई कि मीडिया बिना खबरों को वैरिफाइ किए अपने स्तर पर चलाता रहता है।
अभिषेक-ऐश्वर्या ने आज तक पुष्टि नहीं की
अभिषेक-ऐश्वर्या ने की तलाकी की खबरों में आज तक दोनों की तरफ से किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई। बावजूद इसके मीडिया रोज ही इनकी खबरें चलाता है। बच्चन परिवार को लेकर पिछले कई महीनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि यहां फैमिली में सब ठीक नहीं चल रहा। कुछ मामलों में ये चर्चाएं काफी बढ़ गई हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अटकलें तब से लगाई जा रही हैं जब से वे अंबानी की शादी में अलग-अलग पहुंचे थे। हालांकि, बच्चन परिवार ने सभी अटकलों और रिपोर्ट्स पर अब तक चुप्पी बनाए रखी है।
ब्लॉग पर एक लंबा–चौड़ा नोट लिखा

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में क्रिप्टिक पोस्ट में दोनों के रिश्तों पर बात की। परिवार को लेकर चल रही इन चर्चाओं की तरफ इशारा किया है। गुरुवार दोपहर को अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। उन्होंने इस ब्लॉग में ये भी कहा है कि वह अपने परिवार के बारे में ज्यादा बात क्यों नहीं करते हैं।
उन्होंने मीडिया में पिछले कुछ समय से चल रही इन अटकलों के पीछे की सच्चाई को लेकर भी कुछ बातें कही हैं। बिग बी ने लिखा, ‘अलग होने और जिंदगी में इस पर भरोसे के लिए पक्का विश्वास, बहुत साहस, ईमानदारी चाहिए।’
यह खबर भी पढ़ें
दूल्हा तय नहीं शादी की तारीख घोषित: महाराष्ट्र में 5 को होगा शपथ ग्रहण समारोह
‘मैं परिवार के बारे में बहुत कम ही कभी कुछ कहता हूं‘
अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा ‘मैं परिवार के बारे में बहुत कम ही कभी कुछ कहता हूं, क्योंकि यह मेरा डोमेन है और इसकी प्राइवेसी को बनाकर रखता हूं। अफवाहें सिर्फ अफवाहें हैं, वे बिना किसी वेरिफिकेशन के बस अफवाहें हैं ।’
बिना वेरिफाई किए लेखों पर निराशा जाहिर की
अपने इस ब्लॉग में उन्होंने कई ऐसे ही बिना वेरिफाई किए लेखों पर निराशा जाहिर की है। बिग बी ने कहा, ‘आप जो चाहें लिखें, लेकिन जब आप उसके बाद प्रश्न चिह्न (?) लगाते हैं, तो आप न केवल यह कह रहे होते हैं कि लिखा हुआ संदिग्ध हो सकता है.. .बल्कि आप रीडर्स को भरोसा दिलाना चाहते हैं और उन्हें आगे बढ़ाना चाहते हैं, ताकि आपको इससे फायदा होता रहे।’











Leave a Reply