NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को ‘माल’ कहा, शाइना बोलीं- महिला हूं, माल नहीं

शाइना ने मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई

सावंत से कहा- हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता

अरविंद सावंत ने  शाइना एनसी को 'माल' कहा, शाइना बोलीं-

अरविंद सावंत ने शाइना एनसी को ‘माल’ कहा, शाइना बोलीं-

चुनाव में छींटा कशी आम बात है मगर कभी-कभी कोई बात चुनावी मुद्दा बनते देर नहीं लगती। ऐसे ही एक मामला शुक्रवार को समाने आया है। शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत ने शिंदे गुट की उम्मीदवार शाइना एनसी को “माल” कह दिया। इसके खिलाफ शाइना ने मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

शाइना ने कहा- मैं महिला हूं, माल नहीं।

दरअसल सावंत से शाइना एनसी के चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा- हमारे यहां चुनाव में इम्पोर्टेड माल नहीं चलता। ओरिजिनल माल चलता है। इसके जवाब में शाइना ने X पर पोस्ट करते हुए कहा- मैं महिला हूं, माल नहीं।

महाविनाश अघाड़ीमहिलाओं का सम्मान नहीं करते

पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद शाइना एनसी ने कहा, हम सभी जानते हैं कि ‘महाविनाश अघाड़ी’ महिलाओं का सम्मान नहीं करते। मां मुंबा देवी का आशीर्वाद मेरे साथ है। अगर आप किसी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं, तो यह FIR है और कानून अपना काम करेगा। आप किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाते हैं, तो क्या आपको लगता है कि महिला चुप रहेगी? महाराष्ट्र की महिलाएँ उन्हें करारा जवाब देंगी।

शाइना को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार

एकनाथ शिंदे की शिवसेना शाइना एनसी शाइना को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और सिटिंग विधायक अमीन पटेल से होगा। शाइना एनसी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वे मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हस्ती हैं। शिवसेना से टिकट घोषित होने के बाद शाइना ने बीजेपी छोड़ दी थी। शाइना एनसी भाजपा की प्रवक्ता भी थीं।

भाजपा बोलीसावंत का बयान पीड़ादायक

सावंत के विवादित बयान पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘सावंत के बयान को देख-सुनकर मैं दुखी हूं। किसी राजनीतिक महिला के लिए इस तरह की टिप्पणी बहुत पीड़ादायक है। यह निंदनीय है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।’

सावंत बोलेशाइना के खिलाफ लड़ने वाले अमीन पटेल 3 बार चुनाव जीत चुके हैं

महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर अनबन और बाद में सहमति बनने पर अरविंद सावंत ने कहा- इतनी बड़ी पार्टियां एक साथ आ गई हैं, यही बड़ी बात है। छोटा-मोटा मनमुटाव चलता रहता है। आप लोग बात का बतंगड़ बना देते हैं। गांधी जी से लेकर शिवाजी तक नॉमिनेशन में आए हैं। शाइना NC के खिलाफ महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार अमीन पटेल तीन बार अपने बल पर चुनकर आया है। अगर संविधान की बात फेक नेरेटिव है तो भाजपा जो आज कर रहे हैं, वो संविधान से खिलवाड़ है और वो अभी बंद नहीं हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *