NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

तेज रफ्तार शिवशाही बस का टायर निकला, बड़ा हादसा टला

तेज रफ्तार शिवशाही बस का टायर निकला, बड़ा हादसा टला

By दुर्वास रोकड़े, Newsfirst24.in

Published: February 16, 2025, 06:12 PM

अमरावती-नागपुर हाईवे पर बड़ा हादसा होने से बचा

अमरावती। अमरावती से नागपुर जा रही तेज रफ्तार शिवशाही एसटी बस का अगला टायर अचानक निकल गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन बस में सवार 50 से अधिक यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।

कैसे हुआ हादसा?

तेज रफ्तार शिवशाही बस का टायर निकला, बड़ा हादसा टलारविवार सुबह अमरावती डिपो से निकली शिवशाही जैसे ही कुछ किलोमीटर आगे बढ़ी, अचानक उसका चालक साइड का अगला टायर निकलकर दूर जा गिरा। बस घिसटते हुए कुछ दूरी तक आगे बढ़ी, लेकिन चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई।

हादसे के बाद यात्री बीच सड़क पर परेशान खड़े रहे और मदद का इंतजार करने लगे। कई घंटे तक दूसरी बस की व्यवस्था नहीं हो पाने के कारण यात्री तेज धूप में असहाय खड़े रहे।

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले परतवाड़ा डिपो की बस का भी टायर निकल गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से यह साफ होता है कि एसटी बसों की मेंटेनेंस और सेफ्टी जांच में भारी लापरवाही बरती जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें

रिद्धपुर में बड़ा हादसा टला: बच्चों को ले जा रही बस का पहिया निकला, परतवाड़ा डिपो की लापरवाही उजागर

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 की मौत, कई घायल – महाकुंभ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा

वक्फ बोर्ड बंद कर सनातनी बोर्ड की स्थापना करें – नवनीत राणा

यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़?

बार-बार हो रही इन घटनाओं से एसटी महामंडल की अनदेखी और गैरजिम्मेदार रवैया सामने आ रहा है। बसों की नियमित जांच और मरम्मत नहीं होने से यात्रियों की जान खतरे में पड़ रही है।

अब देखना होगा कि एसटी महामंडल इस गंभीर लापरवाही पर क्या कार्रवाई करता है और यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।

Connect YouTube channel

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *