By धम्मशील सावंत, Newsfirst24.in
Published: December31 , 2024, 02:25 PM
- कोर्लई में नाबालिग लड़की से शारीरिक शोषण के मामले में कोर्लई में माहौल गरमाया है, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
- सरपंच राजश्री मिसाळ समेत सभी दलों ने पुलिस से अपराधि के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की l
- पूर्वी जिला सदस्य मानसीताई दळवी ने रेवदंडा पुलिस स्टेशन का दौरा किया और गहन जांच के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की।

रायगढ़। मुरुड तालुका के कोर्लई में एक नाबालिग लड़की के शारीरिक शोषण के मामले में कोर्लई गांव में माहौल गर्म है और गांव की सरपंच राजश्री मिसाळ ने तुरंत गांव की विशेष बैठक बुलाई तथा रेवदंडा थाना में आवेदन देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया गया l
आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया
इस बीच पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है l इस संदर्भ में पूर्व जि.प सदस्य मानसीताई दळवी ने भी रेवदंडा थाने के पुलिस श्रीकांत किरविल से मुलाकात की और अपराध के संबंध में जानकारी ली और गहन जांच के साथ सख्त कार्रवाई की मांग की l
सात वर्षीय पीड़ित नाबालिग लड़की अपने छोटे भाई और छोटी बहन के साथ थी

कोर्लई के तट पर लगाई गई नावों में कोर्लई का बाईस वर्षीय आर्यन दीपक कोटकर ने कोर्लई कोलीवाड़ा की सात वर्षीय पीड़ित नाबालिग लड़की अपने छोटे भाई और छोटी बहन के साथ समुद्र तट पर शौचालय के लिए आई थी।
अरोपी ने पीड़ित लड़की नाबालिग है, यह जानते हुए भी उसकी गुमनामी का फायदा उठाया और उसे समुद्र तट पर खड़ी मछली पकड़ने वाली नाव में अकेले ले गया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
यह खबर भी पढ़ें
शराब की दुकान में चोरी करने आया चोर, पहले माल पैक किया, फिर इतनी शराब पी कि दुकान में ही सो गया
“तुम्हारे पास कितने कार्यकर्ता हैं, ले आओ…” प्रवीण तायडे का बच्चू कडू को चैलेंज
जब फेरारी को चलाने लेना पड़ा बैलगाड़ी का सहारा, देखे वीडियो
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया
इस संबंध में पीड़ित लड़की की मां ने नाबालिग लड़की को विश्वास में लिया और उसके बाद नाबालिग पीड़ित लड़की ने आप बीती बताई, जिसके बाद नाबालिग पीड़ित लड़की की मां ने रेवदंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई और पीड़िता के माता-पिता द्वारा रेवदंडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया , इसके अलावा रेवदंडा पुलिस ने आरोपी आर्यन दीपक कोटकर को गिरफ्तार कर लिया है l











Leave a Reply