NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार , सरकार से एक्शन की मांग , मालदीव जैसा  ट्रीटमेंट होना चाहिए

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार , सरकार से एक्शन की मांग , मालदीव जैसा  ट्रीटमेंट होना चाहिए

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों पर गोंदिया सकल हिंदू समाज ने गहरी चिंता

By Gondiya reporter, Newsfirst24.in

Published: December 07, 2024, 05:07 PM

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार , सरकार से एक्शन की मांग , मालदीव जैसा ट्रीटमेंट होना चाहिए

शेख हसीना के तख्ता पलट और देश छोड़ने के बाद राजनीतिक प्रदर्शन की आड़ में हिंदुओं सिखों और अल्पसंख्यकों को बांग्लादेश में जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है , हमले को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने भी चिंता जताते हुए कहा है कि क्या वे वहां के नागरिक नहीं है क्या ?

इस्लामिक कट्टरपंथियों के द्वारा लगातार नफरती मुहिम चलाई जा रही है जिस पर भारत की सरकार ने भी चुप्पी साध रखी है और बांग्लादेश में हिंदू असुरक्षित है।

सकल हिंदू समाज ने खोला मोर्चा , 10 दिसंबर को महारैली

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचारों पर गोंदिया सकल हिंदू समाज ने गहरी चिंता जताते हुए अब मोर्चा खोल दिया है और भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है।
आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में बांग्लादेश के एक करोड़ 31 लाख हिंदुओं को बचाने के लिए भारत के 109 करोड़ हिंदू एकजुट हो चुके हैं तथा संपूर्ण देश में मानव अधिकार दिवस अवसर पर 10 दिसंबर को महारैली का आयोजन किया गया है , गोंदिया में महारैली की शुरुआत सुबह 11:00 बजे नेहरू चौक से कलेक्टर ऑफिस के लिए होगी पतंगा चौक तक महाबाइक रैली जाएगी जहां से पैदल जाकर शिष्ट मंडल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा।

सरहदीय सीमा पेट्रोपोल बाईट पर संतों का भी प्रदर्शन शुरू हो गया

बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ देश का हिंदू गुस्से में है ऐसी एकता (यूनिटी ) पहले कभी नहीं देखी गई।
बता दें कि दोनों देशों की सरहदीय सीमा पेट्रोपोल बाईट पर संतों का भी प्रदर्शन शुरू हो गया है और सरकार को क्लियर मैसेज दे दिया गया है कि बांग्लादेश से मालदीव जैसा ट्रीटमेंट होना चाहिए , बांग्लादेश की रोटी भारत पर ही निर्भर है इसलिए बांग्लादेश से हर तरह का संबंध ( ट्रेड व्यापार ) तोड़ने का वक्त आ गया है।

हिंदुओं पर जुल्म नहीं रुका तो भारत के हिंदू सरहद लांघ जाएंगे !

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार , सरकार से एक्शन की मांग , मालदीव जैसा ट्रीटमेंट होना चाहिए

हिंदुओं में कितना आक्रोश है इसको इसी बात से समझा जा सकता है कि गोंदिया में आयोजित पत्र परिषद के दौरान सरकार को अल्टीमेटम दे दिया गया है , बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म नहीं रुका तो भारत के हिंदू सरहद लांघ जाएंगे।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार गोंदिया के सकल हिन्दू समाज को बिल्कुल मंजूर नहीं है इसलिए उनका कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ पर रोक लगे , इस्कॉन के संत चिन्मय कृष्ण दास समेत दूसरे संतो को अन्याय पूर्ण कारावास से मुक्त करें , हिंदुओं पर हमले कर रहे कट्टरपंथियों पर नकेल लगे तथा बांग्लादेश को कोई भी सुविधा ना दे केंद्र सरकार उससे व्यापार ट्रेड बंद होना चाहिए।

ऐसी एकता यूनिटी कभी नहीं देखी गई , हिंदुओं को जगाने के लिए प्रभात फेरी

आरएसएस , विश्व हिंदू परिषद , इस्कॉन और सकल हिंदू समाज गोंदिया की और से पिछले एक हफ्ते से प्रभात फेरी कीर्तन द्वारा एक आवाज उठ रही है बांग्लादेश मैं पूरी तरह से मानव अधिकारों का खुला उल्लंघन हो रहा है , इसीलिए हिंदुओं की यही पुकार बांगलदेश का हो पक्का इलाज।

यह खबर भी पढ़े

नितिन गडकरी बोले- “होम और डिफेंस मिनिस्ट्री अंतरराष्ट्रीय नियमों को स्वीकारने को तैयार नहीं”

पुकार.. बांग्लादेश का हो …पक्का इलाज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार पर आरएसएस ने भी मोर्चा खोलते हुए सरकार से एक्शन लेने की मांग की है।
मानव अधिकार दिवस 10 दिसंबर को गोंदिया के महारैली को सफल बनाने के लिए प्रभात फेरी का सहारा लिया जा रहा है तथा भजन कीर्तन के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि मानव अधिकार सिर्फ कुछ लोगों के लिए है क्या ? बांग्लादेश में हो रही हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ , एकजुट होने का आह्वान करते हुए अधिक से अधिक संख्या में महारैली में शामिल होने को कहा जा रहा है।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *