NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

लाभ पंचमी तिथि यह उपाए करने से मिलेगी मॉ लक्ष्मी और गणेशजी की पांच गुना कृपा, पूजा के मुहूर्त और विधि

मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा पाने का विशेष अवसर

मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा पाने का विशेष अवसर

 

मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा पाने का विशेष अवसर

मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा पाने का विशेष अवसर

इस वर्ष 2024 में 6 नवंबर 2024 को लाभ पंचमी तिथि मनाई जा रही है इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा पाने का विशेष अवसर और योग है। जो भी  अपने घर व व्यापार में  अपार सफलता और भगवान श्री गणेश और दूसरों की विशेष कृपा चाहते हैं, यानी कि अपने घर और व्यापार को धन-धान्य से भरना चाहते हैं तो लाभ पंचमी के दिन इस विशेष मुहूर्त में भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन इस विशेष तरीके से करें –

लाभ पंचमी विशेष मुहूर्त :

लाभ पंचमी के दिन शाम के समय जब प्रदोष काल होता है तब जिस स्थान पर अपने दीपावली के दिन माता लक्ष्मी की पूजन किया होगा इस स्थान पर आज फिर से भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन इस प्रकार करें ।

सबसे पहले भगवान श्री गणेश की स्थापना करें  

मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा पाने का विशेष अवसर

सबसे पहले भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी का जल गंगाजल गुलाब जल पंचामृत और उसके बाद फिर से गंगाजल से स्नान कर विधिवत लाल कपड़े पर भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी की स्थापना करें ।

पान के पत्तों पर एक पर लाभ और दूसरे पर शुभ लिखें

स्थापना के बाद दो पान के पत्तों पर एक पर लाभ और दूसरे पर शुभ लिखें ।

दोनों ही पान के पत्तों पर स्वास्तिक चिन्ह लाल सिंदूर से बनाएं अब इन्हें भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी के सामने :रखें और विधिवत इनका पूजन करें । इसके बाद भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी जी का पूर्ण मन से आवाहन कर पूजन करें ।

लक्ष्मीजी को दीप मलिका और धूप सुगंध अपर्ण करें

भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मीजी को दीप मलिक और धूप सुगंध आदि अर्पण करें फूल माला अर्पण करें और यथा अनुसार भोग लगावे । षोडशउपचार पूजन के बाद जो भी लोग अपने घर में व्यापार में काम में अपार सफलता और समृद्धि चाहते हैं वह पहले श्री गणेश जी के बीज मंत्र “गं” की 11 माला कमल गट्टे की माला से का जाप करें। वृद्धि समृद्धि की मंगल कामना करें

उसके बाद श्री गणेश जी से अपने घर काम व्यवसाय व्यापार आदि में वृद्धि समृद्धि की मंगल कामना करें । श्री गणेश जी का पूजन करने के बाद मां लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के लिए पहले मां लक्ष्मी जी के सामने अपनी मनोकामना बोलकर संकल्प लें।

यह भी पढ़ें-

राजनीति से सन्याय लेंगे शरद पवार, अजीत पवार की टिप्पणी से नाराज थे

माता लक्ष्मी आपकी और भगवान श्री विष्णु की कृपा ऐसे प्राप्त करें

कि हे माता लक्ष्मी आपकी और भगवान श्री विष्णु की कृपा चाहता हूं प्रीति चाहता हूं इसके लिए मैं आपका और श्री भगवान विष्णु का आवाहन करता हूं कृपया आप दोनों हमारे घर में व्यापार में निवास करने की कृपा करें इसके बाद एक माला भगवान श्री विष्णु के मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय जाप करें ।

मंत्र की 108 माला या फिर क्षमता अनुसार कम से कम 11 माला का जाप करें

तदुपरांत मां लक्ष्मी के बीज मंत्र ओम श्री हीं श्रीं कमलेकमलालए प्रसिद् प्रसिद्। ओम हीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः।। मंत्र की 108 माला या फिर क्षमता अनुसार कम से कम 11 माला का जाप करें। विधि विधान से माला के जाप करने के बाद भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी जी की आरती करें और अपनी मनोकामना एक बार फिर से उनसे कह कर श्रद्धापूर्वक प्रणाम कर सभी को प्रसाद वितरण करें और स्वयं प्रसाद ले।

हमारे यूट्यूब् चैनल से जुड़ें

शुभलाभ लिखे गए पान के पत्तों को अपने धन स्थान पर रख दें

अंत में शुभलाभ लिखे गए पान के पत्तों को अपने धन स्थान पर रख दें। इस तरह से लाभ पंचमी के दिन भगवान श्री गणेश और माता लक्ष्मी के पूजन से घर में व्यापार में या आप जो भी काम करते हैं उन सभी में अपार सफलता प्राप्त होती है और जातक को सुख समृद्धि धनेश्वरी आयु प्राप्त होती है।

ऐसी ही महत्वपूर्ण और रोचक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *