NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

सुधीर मुनगंटीवार की सभा में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे भिड़े, एक-दूसरे को कुर्सियां फेंक कर मारींं

सुधीर मुनगंटीवार की सभा में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे भिड़े, एक-दूसरे को कुर्सियां फेंकर मारीं

By Praneet Tawade

Published: November 19, 2024, 12:07 PM

  • बल्लारशाह विधानसभा क्षेत्र के मूल तहसील के कोसंबी में चल रही थी सभा
  • महाराष्ट्र के वन एवं सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार प्रचार सभा को संबोधित कर रहे थे
  • सुधीर मुनगंटीवार और कांग्रेस प्रत्याशी संतोष रावत के बीच भी जमकर विवाद हुआ

आप यहां खबर को सुन भी सकते हैं

BJP and Congress workers clashed with each other in Sudhir Mungantiwar’s meeting, threw chairs at each other

चंद्रपुर। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ घंटे शेष है, चुनाव के लिए उल्टी गिनिती शुरू हो चुकी है। 18 नवम्बर की शाम 6 बजे से प्रचार  पूरी तरह से थम गया, ऐसे में 18 नवम्बर की रात को 10 बजे बल्लारशाह विधानसभा क्षेत्र के मूल तहसील के कोसंबी में BJP प्रत्याशी महाराष्ट्र के वन एवं सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार की प्रचार सभा चल रही थी।

जिसमें कांग्रेस की ओर से सभा रुकाने को लेकर बोला गया, किन्तु इसी बीच कांग्रेस और BJP कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ, मारपीट हुई, कुर्सियां फेंकी गई, जमकर तोड़फोड़ हुई। सभा में BJP प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार ओर कांग्रेस प्रत्याशी संतोष रावत के बीच जमकर विवाद हुआ, सुधीर मुंगटीवार के साथ भी धक्कामुक्की होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

सुधीर मुनगंटीवार सभा को संबोधन कर रहे थे

सुधीर मुनगंटीवार की सभा में बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे भिड़े, एक-दूसरे को कुर्सियां फेंकर मारीं

जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, दरसल चुनाव प्रचार थमने का बावजूद भी मूल के कोसंबी में सभा का आयोजन BJP के प्रत्याशी सुधीर मुंगटीवार की ओर से किया गया था, जिसमे खुद सुधीर मुनगंटीवार संबोधन कर रहे थे।

सभा रुकवाने कांग्रेस के प्रत्याशी संतोष रावत पहुंचे थे

जिसकी जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मिलने के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी संतोष रावत ओर उनके कार्यकर्ता सभा की जगह पर पहुंचे, वहां कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हंगामा हुआ। एक-दूसरे से जमकर मारपीट हुई, कुर्सियां तोड़ी गई। एक-दूर को कुर्सियों फेंकर मारी गईं।

यह खबर भी पढ़ें

देवेंद्र फडणवीस नरेंद्र मोदी के पैरों पर! महाविकास अघाड़ी के कार्टून पर छिड़ा विवाद

सुधीर मुंगटीवार के साथ भी धक्कामुक्की हुई

इतना ही नही बल्कि BJP प्रत्याशी सुधीर मुनगंटीवार ओर कांग्रेस प्रत्याशी संतोष रावत के बीच जमकर विवाद हुआ, जमकर बहस हुई, बताया जा रहा है, की सुधीर मुंगटीवार के साथ भी धक्कामुक्की होने की भी जानकारी सामने आ रही है।

हमारे यूट्यूब चैनल से जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *