NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

bjp Party Candidates List भाजपा की पहली सूची में केवल वीआईपी उम्मीदवारों को जगह, बाकी वेटिंग पर

पुराने मंत्रियों और बड़े नेताओं को दी तवज्जो

– दूसरी लाइन से लेकर नीचे के पदाधिकारी अब भी आश में

– कई के टिकट कटे, पार्टी स्तर पर हुई शिकायत

Maharashtra Assembly Election 2024 भाजपा (bjp) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने 99 उम्मीदवारों (99 Candidates) की पहली सूची जारी कर दी है। सूची का विश्लेषण करें तो केवल वीआईपी उम्मीदवारों को ही इसमें जगह मिली है। दूसरी लाइन के नेता व पदाधिकारियों को अब भी अपने नाम का इंतजार है। कुछ मौजूदा विधायकों की सीटों को भी काटा गया है।

फडनवीस, बावनकुले, मुनगंटीवार जैसे नेताओं को जगह मिली

भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम हैं। इसमें उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से चुनाव लड़ेंगे तो राज्य के भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले कामठी सीट से मैंदान में होंगे। पार्टी ने राज्य के वरिष्ठ मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर से, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एड आशीष शेलार को वांद्रे पश्चिम से तो महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष एड राहुल नार्वेकर को कोलाबा सीट से उम्मीदवार बनाया है। राज्य के मंत्री गिरीश महाजन को जामनेर, चंद्रकांत पाटील को कोथरूड, मंगत प्रभात लोढ़ा को मालाबार हिल, राधाकृष्ण विखे पाटील को शिरडी, विद्या ठाकुर को गोरेगांव से उम्मीदवारी दी गई है।

दिल्ली से तय हुए नाम

भाजपा ने जिन 99 उम्मीदवारों की सूची जारी की वह दिल्ली से फाइनल होकर आई है। इसके लिए भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। 16 अक्टूबर को हुई बस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और बेटी को मिली टिकट

Hero Image

श्रीजया अशोक चह्वाण

सूची में चौंकाने वाले नामों में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण (former Chief Minister Ashok Chavan) की बेटी श्रीजया अशोक चह्वाण (Srijaya Ashok Chavan) का नाम शामिल है। जो भाजपा की भोकर सीट से चुनाव लड़ेंगी।

hero_img

caption_image

एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे  (Narayan Rane Former CM of Maharashtra) के बेटे नितेश राणे (Nitesh Rane) को कंकावली सीट से उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने पूर्व सांसद सुभाष देशमुख को सोलापुर दक्षिण, मोहन मते को नागपुर दक्षिण, कृष्णा खोपड़े को नागपुर पूर्व, विनोद अग्रवाल को गोंदिया, समीर मेघे को हिंगणा, सुधीर गाडगिल को सांगली तो डॉ पंकज भोयर को वर्धा सीट जीतने की जिम्मेदारी दी है।

सूची में 13 महिलाएं भी

भाजपा की पहली सूची में 13 महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिनमें चिखली से श्वेता महाले, भोकर से श्रीजया अशोक चह्वाण, जिंतूर से मेघना बोर्डिकर, फुलंबरी से अनुराधाताई चह्वाण, नासिक पश्चिम से सीमाताई हिरे, कल्याण पूर्व से सुलभा गायकवाड़, बेलापुर से मंदा म्हात्रे, दहिसर से मनीषा चौधरी, गोरगांव से विद्या ठाकुर, पार्वती से माधुरी मिसाल, शेवगांव से मोनिका राजले, श्रीगोंडा से प्रतिभा पाचपुते और कैज से नमिता मूंदड़ा का नाम शामिल है।

तीन विधायकों की टिकट कटी

तीन विधायक हुए बेटिकट भाजपा ने अपने तीन मौजूदा विधायकों का टिकट काटा है। इसमें कामठी में टेकचंद सावरकर का टिकट काटकर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को उम्मीदवार बनाया है तो चिंचवड से अश्विनी जगताप का बेटिकट कर यहां शंकर जगताप पर भरोसा जताया है। इसी प्रकार पार्टी ने कल्याण पूर्व से गणपत गायकवाड़ का टिकट काटकर उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड़ को उम्मीदवार बनाया है। गणपत गायकवाड़ पर शिवसेना शिंदे गुट के नेता पर गोली चलाने का आरोप है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में विधानसभा चुनावों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 105 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

पिछले चुनाव में हुआ था बीजेपी हुआ था नुकसान

बीजेपी ने 2019 के चुनाव में 152 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उस वक्त की अविभाजित शिवसेना को 124 सीटें दी गई थीं। जबकि बाकी 12 सीटें एनडीए के अन्य साझीदारों को मिला था। बीजेपी ने 2019 में 105 सीटों पर जीत हासिल की थी। उसे 2014 चुनाव के मुकाबले 17 सीटों का नुकसान झेलना पड़ा था। इस बार भी बीजेपी 100 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *