- Black deer dies after being hit by a car on Akola national highway, accused absconding after selling its meat
- कुछ शिकारीयो ने घटना स्थल से गायब किया हिरण का शव, और मास बेच दिया
- अवैध रूप से मास विक्री करते समय वन विभाग ने किया 2 लोगो को अरेस्ट किया
By Suresh Rathod, Newsfirst24.in
Published: December03, 2024, 03:31 PM

अकोला। शहर के राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 6 पर एक कर की चपेट में आने के कारण एक काले हिरण की मौत हो गई, इसके बाद कुछ लोगों ने इस मरे हुए हिरण को घटनास्थल से गायब कर उसकी मांस बिक्री करने का गंभीर मामला सामने आया है।
तेज गति से कार से टक्कर हुई
वन विभाग को जानकारी मिलने के बाद हिरण का मांस बिक्री करने वाले दो को गिरफ्तार किया गया जबकि दो घटनास्थल से फरार हो गए। राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक का 6 पर वणी गांव के बीच एक तेज गति से आ रही कार की चपेट में आने के कारण एक बड़े काले हिरण को अपनी जान गंवानी पड़ी।
रास्ते से हिरण गायब कर दिया
हिरण को टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर फरार हुआ था, तब तक रास्ते पर मरे पड़े इस हिरण को कुछ लोगों ने गायब कर दिया था, घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के कर्मचारियों ने एक पेट्रोल पंप पर इस क।र को पकड़ लिया,, रास्ते पर मरे पड़े हिरण को गायब कर दिया।
और मास बेचना शुरू किया तो पता चला

रास्ते से हिरण को गायब कर उनकामांस बेचना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारीयो को मिलते ही उन्होंने बोरगांव के निकट सोनाला फाटा के पास हिरण का मांस बेचने वाले नंदू बाबूलाल विल्हेकर, तथा श्रीकांत विल्हेकर को पकड़ कर उनके पास से हिरण का मांस, तथा मांस काटने के लिए उपयोग में लाये गए दो बड़े छुरे, दो मोबाइल तथा अन्य सामग्री बरामद की।
यह खबर भी पढ़ें
दो आरोपी फरार हो गए
हिरण की मांस बिक्री में शामिल अन्य दो आरोपी किशोर रामभाऊ विल्हेकर तथा विलास गावंडे दोनों फरार हो चुके हैं जिन्हें पकड़ने के लिए वन विभाग के कर्मचारी प्रयास कर रहे हैं, अकोला के ग्रामीण परिसर में दिन-ब-दिन वन्य प्राणियों की शिकार कर उनका मांस बेचने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है इस ओर वन विभाग के कर्मचारियों ने गंभीरता से ध्यान देते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वन्य प्राणियों के मांस बिक्री पर रोक लगाने की मांग हो रही है।
यह खबर भी पढ़ें
आज का राशिफल और उपाय: मीन (Pisces) अचानक धन लाभ के योग हैं।
Connect YouTube channel











Leave a Reply