NewsFirst24.in

खबर वही, जो छुपाई जा रही है

नागपुर: इंस्टाग्राम पर वनडे मैच टिकट की कालाबाजारी, दो गिरफ्तार

नागपुर: इंस्टाग्राम पर वनडे मैच टिकट की कालाबाजारी, दो गिरफ्तार

By NAGPUR BUREAU, Newsfirst24.in

Published: February 06, 2025, 10:17 AM

नागपुर: इंस्टाग्राम पर वनडे मैच टिकट की कालाबाजारी, दो गिरफ्तारनागपुर: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले वनडे क्रिकेट मैच की टिकटें ब्लैक में बेचने के आरोप में साइबर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर टिकटों की कालाबाजारी की जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई थी और इंस्टाग्राम पर एक प्रोफाइल के जरिए टिकटों की बिक्री की पोस्ट सामने आने पर तुरंत कार्रवाई की गई।

इंस्टाग्राम पर टिकटों की ऊंची कीमत पर बिक्री

वनडे क्रिकेट मैच की बुधवार सुबह पुलिस को “नागपुर वॉओ” नामक इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर मैच की टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग की जानकारी मिली। पोस्ट में बताया गया था कि:

  • ₹8,000 की टिकट – ₹12,000 में
  • ₹5,000 की टिकट – ₹10,000 में
  • ₹3,000 की टिकट – ₹7,000 में

साथ ही, टिकट खरीदने के लिए एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। पुलिस ने तुरंत मोबाइल नंबर ट्रेस कर आरोपी अजहर सलीम शेख (निवासी: संगम टॉकीज चौक, विदर्भ कॉम्प्लेक्स) को गिरफ्तार कर लिया।

दूसरा आरोपी 6 टिकटों के साथ गिरफ्तार

नागपुर: इंस्टाग्राम पर वनडे मैच टिकट की कालाबाजारी, दो गिरफ्तारक्राइम ब्रांच यूनिट-5 को वनडे क्रिकेट मैच की भी टिकटों की कालाबाजारी की सूचना मिली। जाल बिछाकर राहुल दशरथ मोहाड़ीकर (34, निवासी: देशपांडे लेआउट, त्रिमूर्तिनगर) को पागलखाना चौक से पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 6 टिकटें बरामद हुईं।

मुख्य आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी

पूछताछ में अजहर ने खुलासा किया कि इंस्टाग्राम प्रोफाइल उसके दोस्त रोहित गोपाल झोड़े (24, निवासी: गरोबा मैदान) का है। पुलिस ने अजहर के जरिए रोहित से संपर्क किया और उसे सक्करदरा चौक पर बुलाकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों से कुल 5 टिकटें जब्त की गईं। उनके खिलाफ बीएनएस की धारा 112(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें

क्रिकेट टिकटों की कालाबाजारी! नागपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घरेलू कलह से परेशान पिता ने अपने ही दो बच्चों को नदी में फेंका, मौत

अचंभा: नवजात बच्ची के गर्भ में पल रहे थे दो और जुड़वा बच्चे, सर्जरी कर निकाला

सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर

साइबर पुलिस लगातार फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और ट्विटर पर नजर रख रही है। इस दौरान ट्विटर पर ‘बाबूभैया’ और ‘गौरवएम’ नामक अकाउंट्स और एक अन्य इंस्टाग्राम पोस्ट में भी टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग के सबूत मिले। पुलिस ने इनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Connect YouTube channel

https://youtube.com/@newsfirst24x7?si=gBkMz_yNhyIwvQTV

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *